Samachar Nama
×

ये है राजस्थान का 'स्विट्जरलैंड', लेडी लव के साथ आधे खर्च में लें नजारों का पूरा मजा

;

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, एक बार स्विट्जरलैंड घूमने का सपना लगभग हर कपल का होता है। जहां बर्फीली वादियों में फिल्मी हीरो-हीरोइनों की तरह अपने प्यार का इजहार कर सकें। लेकिन हर किसी की जेब इतनी गहरी नहीं होती कि वह स्विट्जरलैंड की सैर कर सके।

यह जगह कहां है?
ये जगह है राजस्थान का किशनगढ़ डंपिंग यार्ड एरिया. जहां बर्फ नहीं होती लेकिन बर्फीली नजर आती है। बर्फ से पहाड़ दिखाई दे रहे हैं और एक खूबसूरत नीली झील भी है। वैलेंटाइन मनाने वालों के लिए यह एक दिलचस्प रोमांटिक जगह हो सकती है।
 
स्विट्जरलैंड का नाम कैसे पड़ा?
राजस्थान के इस शहर में सभी पहाड़ और जमीन सफेद परत से ढके हुए हैं। उनके बीच नीले पानी की एक झील है। देखने में यह जगह आइसलैंड जैसी लगती है। इसलिए इस स्थान को राजस्थान का स्विट्जरलैंड कहा जाने लगा है।
 
बर्फीले पहाड़ों का राज
किशनगढ़ डंपिंग यार्ड संगमरमर का खजाना है। यहां दूर-दूर तक संगमरमर की चट्टानें हैं। उनको काटने का काम भी जोरों पर जारी है। बर्फ की तरह हर जगह दिखने वाली यह सफेदी दरअसल संगमरमर को काटे जाने पर उड़ने वाला पाउडर है। जो हर तरफ जम चुकी है और अब बर्फ सी नजर आ रही है।
 
मार्बल सिटी के नाम से प्रसिद्ध
किशनगढ़ का यह प्रांगण मार्बल सिटी के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां इतने प्रकार के मार्बल्स उपलब्ध हैं कि आप देखते रह सकते हैं। एक से अधिक मार्बल होने के कारण इस स्थान को मार्बल सिटी भी कहा जाता है।
 
कैसे पहुंचे किशनगढ़?
किशनगढ़ राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है। यह जयपुर से मात्र 100 किमी की दूरी पर स्थित है। आप ट्रेन, बस या फ्लाइट से जयपुर पहुंचकर किशनगढ़ जा सकते हैं। यह अजमेर के मुख्य शहर से केवल 27 किमी दूर है। अजमेर जाने के बाद भी यहां पहुंचना बेहद आसान है।

Share this story

Tags