Samachar Nama
×

ऋषिकेश में घूमने के लिए मौजूद हैं यह बेस्ट जगह,आप भी कर सकते हैं एक्स्प्लोर 

;

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,,उत्तराखंड का ऋषिकेश घूमने के लिए सबसे बेहतरीन और शांत जगह है। इस जगह पर घूमने के लिए एक दिन काफी है। अगर आप भी शांति से कुछ दिन बिताना चाहते हैं, तो ऋषिकेश की सैर करें। यह जगह दुनियाभर के पर्यटकों के बीच मशहूर है। इस जगह को योग नगरी के नाम से भी जाना जाता है। लोग इस जगह पर कैंपिंग, ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लेने जाते हैं। अगर आप भी इस जगह पर घूमने जा रहे हैं, तो यहां की 10 बेहतरीन जगहें देखें

1) पटना वाटरफॉल- यह खूबसूरत झरना ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला से करीब 6 किलोमीटर दूर पटना नाम के गांव के पास है। ऋषिकेश आने वाले पर्यटक यहां आना काफी पसंद करते हैं। यह झरना शहर के शोरगुल और भीड़भाड़ से दूर एक बेहद शांत जगह है।

2) क्यार्की सनसेट पॉइंट- ऋषिकेश में क्यार्की सनसेट पॉइंट निरगढ़ वाटरफॉल रोड के पास सबसे ऊपर पहाड़ी पर है। पर्यटक यहां आकर शाम को सूर्यास्त का लुत्फ उठाते हैं, यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।

3) बीटल्स आश्रम- बीटल्स आश्रम बेहद खूबसूरत जगह है। यह आश्रम पवित्र गंगा नदी के तट पर है। बीटल्स आश्रम को चौरासी कुटिया के नाम से भी जाना जाता है। इस कुटिया का निर्माण महर्षि महेश योगी ने योग और ध्यान सिखाने के लिए करवाया था।

4) रिवर राफ्टिंग- ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का अलग ही मजा है। अगर आप एडवेंचर एक्टिविटी करना चाहते हैं तो यहां रिवर राफ्टिंग का मजा जरूर लें।

5) लक्ष्मण झूला- ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने 89 साल पुराने लक्ष्मण झूले पर जरूर जाएं। शाम के समय यहां जाना काफी अच्छा लगता है।

6) त्रिवेणी घाट गंगा आरती- अगर आप ऋषिकेश में गंगा आरती देखना चाहते हैं तो इस घाट पर जाएं। यहां होने वाली शाम की आरती को महाआरती कहा जाता है और यह रोजाना शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक होती है। इस आरती का आनंद जरूर लें।

7) राम झूला- शिवानंद और स्वर्ग आश्रम के बीच बने राम झूले पर जरूर जाएं। राम झूला को 'शिवानंद झूला' के नाम से भी जाना जाता है। ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा देखने के लिए यहां जरूर जाएं।

8) कुंजापुरी सूर्योदय- कुंजापुरी ट्रेक से आप सूर्योदय का खूबसूरत नजारा, हिमालय का मनोरम दृश्य, पवित्र गंगा, ऋषिकेश शहर और दून घाटी का नजारा देख सकते हैं।

9) वशिष्ठ गुफा- वशिष्ठ गुफा पवित्र मां गंगा के तट पर स्थित एक शांतिपूर्ण स्थान है। यह गुफा सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। इस गुफा को जरूर देखें।

10) भूतनाथ मंदिर- ऐसा कहा जाता है कि भूतों ने इस मंदिर का निर्माण रातों-रात किया था। इस मंदिर की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके निर्माण में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

Share this story

Tags