Samachar Nama
×

गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट हैं ये ऑफबीट जगहें

;

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए आप कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। इस दौरान आप नई जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। ऐसे में यहां कुछ ऑफबीट जगहों के बारे में बताया गया है। आप भी इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

चोपता - उत्तराखंड में चोपता नाम का एक स्थान है। यहां आप बच्चों के साथ सुकून के पल बिता सकेंगे। झरने और पहाड़ के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे। आप यहां कुछ साहसिक गतिविधियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

तवांग - तवांग एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां के पर्यटन स्थल आपका मन मोह लेंगे। यहां गोरीचेन पीक, सेला दर्रा, नूरनांग झरना और तवांग मठ जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं।

शोजा - आप हिमाचल प्रदेश में स्थित शोजा भी जा सकते हैं। यह एक ऑफबीट हिल स्टेशन है। यहां की हरी-भरी वादियां और खूबसूरत झरने आपको बहुत पसंद आएंगे।

पेओरा - पेओरा घूमने जा सकते हैं। अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो भी यह जगह बेस्ट है। देवदार और बलूत के पेड़ों से घिरा यह स्थान बेहद खूबसूरत है। आप यहां आलूबुखारा, आड़ू और खुबानी जैसे फल खा सकते हैं।

Share this story

Tags