Samachar Nama
×

ये हैं चीन के अजब-गजब टूरिस्ट स्पॉट्स, जिसे देखने दुनियाभर से आते हैं लोग

ये हैं चीन के अजब-गजब टूरिस्ट स्पॉट्स, जिसे देखने दुनियाभर से आते हैं लोग

चीन दुनियाभर में बेहद मशहूर व शक्तिशाली देश है। भारत का पड़ौसी देश होने के बावजूद भी दोनों देशों में अभी तक वाद-विवाद चल रहा है। मगर हम इनके बीच के तनाव को अलग करके चीन देश की बात करें तो यहां पर बहुत सी ऐसी अजीबोगरीब जगह है, जिसे कोई भी देखकर हैरान रह जाएगा। साथ ही इनकी खूबसूरती व अलग कारागिरी देखकर कोई भी इसकी तारीफ किए बगैर नहीं रह सकता है। साथ ही यहां पर दुनियाभर से लोग आना पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको चीन की अजब-गजब जगहों के बारे में बताते हैं...
ये हैं चीन के अजब-गजब टूरिस्ट स्पॉट्स, जिसे देखने दुनियाभर से आते हैं लोग

जिआंगसू 
जिआंगसू चीन का सबसे अमीर गांव कहलाता है। इसकी खासियत है कि यहां पर करीब 2,000 घर बिल्कुल एक आकार और रंग के बने है। ऐसे में एक ही कतार में बने ये घर देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। 
ये हैं चीन के अजब-गजब टूरिस्ट स्पॉट्स, जिसे देखने दुनियाभर से आते हैं लोग

लेक्सियागु 
चीन के कुनुंग शहर की लेक्सियागु जगह इंद्रधनुष की तरह रंग-बिरंगी है। माना जाता है कि नवंबर के महीने में यहां फसल और पौधे उगने पर सारी जगह प्राकृतिक रूप से रंगों से भरी नजर आती है। 
ये हैं चीन के अजब-गजब टूरिस्ट स्पॉट्स, जिसे देखने दुनियाभर से आते हैं लोग

ग्रीन विलेज 
चीन के शेंगशान आईलैंड के हाउतोवान में बसा गांव काफी देखने में बेहद ही अजीबोगरीब है। यह पूरा गांव हरियाली से भरा हुआ है। माना जाता है कि पहले समय में यहां पर मछुआरे रहते थे। मगर में यह पूरी तरह से खाली हो गया। ऐसे में हर घर में काई जम जाने पर पूरा गांव हरा हो। 
ये हैं चीन के अजब-गजब टूरिस्ट स्पॉट्स, जिसे देखने दुनियाभर से आते हैं लोग

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना 
ग्रेट वॉल ऑफ चाइना तो दुनियाभर में मशहूर है। माना जाता है कि यह दीवार करीब 8,850 किलोमीटर में बनी है। मगर एक चाइनीज स्टडी के मुताबिक चीन की इस दीवार की लंबाई करीब 21, 200 किलोमीटर है। 
ये हैं चीन के अजब-गजब टूरिस्ट स्पॉट्स, जिसे देखने दुनियाभर से आते हैं लोग

द रेड बीच
चीन में एक ऐसा बीच है जो चारों और से लाल रंग में बना है। यहां पहुंच कर हर किसी को दूर-दूर तक सिर्फ लाल रंग ही नजर आएगा। माना जाता है कि यह रंग इस बीच को सुआटा साल्सा नाम के पौधे से मिला है। ऐसे में यहां पर आपको सबसे ज्यादा ये पौधे दिखाई देंगे। 

Share this story