समुद्र के आसपास हैं देश के 5 ऐतिहासिक किले, यहां दिखते हैं शानदार नजारे, जरूर जाएं घूमने

इस किले की चोटी से पूरे केरल शहर को आसानी से देखा जा सकता है। इतना ही नहीं इस किले से आप अरब सागर और हिंद महासागर के खूबसूरत नजारे और दूर से आती लहरें भी देख सकते हैंअगुआड़ा किला, गोवा: गोवा में अगुआड़ा किला है, जहां से समुद्र का नज़ारा अपने आप में एक शानदार अनुभव हो सकता है। इतना ही नहीं किले में मौजूद लाइटहाउस से आप सिंकेरिम बीच भी देख सकते हैं। इसके साथ ही आप इस किले के जरिए पुर्तगाली वास्तुकला को भी अच्छी तरह से समझ सकते हैं।
सुवर्णदुर्ग किला, महाराष्ट्र: सुवर्णदुर्ग किला, जिसे लोकप्रिय रूप से स्वर्ण किले के रूप में जाना जाता है, महाराष्ट्र में स्थित है। इस किले का निर्माण समुद्री आक्रमणों से बचाव के लिए किया गया था। यह कोंकण समुद्र तट पर स्थित है, जो समुद्र के किनारे हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। यहां मौजूद हरे-भरे पेड़ और यहां की शांति आपको सुकून का एहसास कराती है।