चेइन के बाद भारत में मौजूद है दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी ग्रेट वॉल, 3 मिनट के शानदार वीडियो में जानिए इसका इतिहास
भारत के पश्चिमी भाग में स्थित राजस्थान अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। राजस्थान अपनी संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है। यहां कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। राजा-महाराजाओं के राज्य राजस्थान में कई किले और महल हैं, जो इस जगह की शान में चार चांद लगाते हैं। इन्हीं किलों में से एक है कुंभलगढ़ किला। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह किला देखने में जितना शानदार है, उतना ही इसका इतिहास भी है। खास बात यह है कि इस किले की दीवार को भारत की महान दीवार कहा जाता है। यह किला राजस्थान के राजसमंद में स्थित है।
जानिए इस किले का इतिहास
राजस्थान का कुंभलगढ़ किला अपनी बड़ी दीवारों के लिए जाना जाता है। इस किले की दीवार 36 किलोमीटर लंबी है, जो चीन की महान दीवार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है। यही वजह है कि इस किले की दीवार को भारत की सबसे लंबी दीवार भी कहा जाता है। उदयपुर से इस किले की दूरी करीब 84 किलोमीटर है। इस किले का निर्माण मेवाड़ के शासक राणा कुंभा ने 15वीं शताब्दी में करवाया था।
किले के 7 दरवाजे
इस किले में प्रवेश करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। इसमें प्रवेश करने के लिए 7 दरवाजे बनाए गए थे। इनके नाम हैं- अरेत पोल, हनुमान पोल, राम पोल, विजय पोल, निम्बू पोल, पघरा पोल और तोप खाना पोल। खास बात यह है कि यह किला यहां सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है। इस किले में 360 से अधिक मंदिर हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर है।
यूनेस्को की धरोहर
कुंभलगढ़ किले की गिनती भारत के सबसे अभेद्य किलों में होती है। इतिहासकारों के अनुसार, इस किले पर केवल एक बार ही घेरा डाला गया था। वर्ष 2013 में कुंभलगढ़ किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना गया था। इस किले को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।