Samachar Nama
×

 उत्तर प्रदेश में भी मौजूद हैं दुनिया की ऐतिहासिक इमारतें, जिन्हे मिला है विश्व धरोहर स्थल का दर्जा

 उत्तर प्रदेश में भी मौजूद हैं दुनिया की ऐतिहासिक इमारतें, जिन्हे मिला है विश्व धरोहर स्थल का दर्जा

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,,भारत में कई धरोहर स्थल हैं। इनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। उत्तर प्रदेश का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में ताजमहल का ख्याल आता है। तो आपको बता दें कि सिर्फ ताजमहल ही नहीं, उत्तर प्रदेश में कई और ऐतिहासिक इमारतें हैं। जिन्हें विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला हुआ है।

आगरा किला
आगरा दिल्ली से 214 किलोमीटर दूर है। ताजमहल के साथ-साथ आगरा किला भी विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। इसकी ऊंची दीवारें, मुगल वास्तुकला, सफेद पत्थरों का इस्तेमाल और नक्काशी इसे खास बनाती है। इसे साल 1983 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।

फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी आगरा से महज 37 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां बने किले को 1986 में यूनेस्को ने ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल किया था। किले में बना भव्य 176 फीट ऊंचा दरवाजा, जिसे बुलंद दरवाजा कहते हैं, इसका मुख्य आकर्षण है।

सारनाथ
वाराणसी से महज 10 किलोमीटर दूर बसा सारनाथ 1988 में यूनेस्को हेरिटेज साइट में शामिल किया गया था। बौद्ध धर्म के लिए यह जगह बेहद खास है। पुरातात्विक मृग उद्यान जहां बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। साथ ही सारनाथ में कई स्तूप और मठ भी हैं। जिन्हें ऐतिहासिक इमारतों की सूची में शामिल किया गया है।

वाराणसी के घाट

वाराणसी के 84 घाटों को यूनेस्को ऐतिहासिक स्थल में शामिल किया गया है। वाराणसी रिवरफ्रंट नाम की यह जगह 2021 में हेरिटेज साइट बन गई। गंगा नदी के किनारे बने ये घाट 24 घंटे खुले रहते हैं और यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। साथ ही इन घाटों के किनारे बने मंदिर और इमारतें खूबसूरत वास्तुकला का नमूना हैं। जिन्हें हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है।

Share this story

Tags