आगरा का ताजमहल घूम लिया है तो अब देखिए हरियाणा का ताज महल

आज तक हमने आगरा के ताजमहल के बारे में सुना था और देखा भी था। मगर अब एक ऐसी जगह है जिसे हरियाणा का ताज महल कहा जाता है। तो आइए जानते उस जगह के बारे में जिसे हरियाणा का ताजमहल कहा जाता है।
यह वो जगह है जहां पर महाभारत का युद्ध लड़ा गया था। कुरूक्षेत्र की जगह ना केवल महाभारत के युद्ध के लिए प्रसिद्ध हैं अपितु एक और चीज है। जिसके लिए वो प्रसिद्व है। वो चीज हैं यहां पर बना शेख चेहली का मकबरा। जो देश के प्रमुख स्मारकों में तो शामिल हैं ही साथ ही इसी जगह को हरियाणा का ताज महल भी कहा जाता हैं। दिल्ली और अमृतसर के बीच यह एक ऐसी इमारत है।
संगमरमर से बना है ये
इसमे संगमरमर का प्रयोग किया गया है। इस जगह को दाराशिकोह ने लगभग 1650 ई. में सूफी संत शेख चेहली के लिए बनवाया था। यह जगह दाराशिकोह के पढ़ने और आध्यात्मिक दर्शन की जगह हैं। जहां पर वो पढा़ई किया करते थे। भगवान की पूजा किया करते थे। यह हर्ष के टीले के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन टीले के किनारे पर बना हुआ हैं। ग्रैंड ट्रंक रोड इसी मंकबरे के प्रवेश द्वार के सामने से होकर गुजरती है।
इस मकबरे के उत्तरी किनारे पर हर्षवर्धन पार्क है। जहां पर पहले सराय ओर अस्तबल हुआ करता था। यह ग्रैंड ट्रंक रोड पर ही स्थित हैं। प्राचीन समय में सैनिक यहां पर रुकते थे।
इस मकबरे को बनाने के लिए संगमरमर, लाल पत्थर, बलुआ पत्थर, और लाखेरी ईंट का प्रयोग किया गया हैं। मकबरे के अन्दर एक संग्रहालय बना हुआ है जो आज भी पर्यटकों को लुभाता है।
यहां पर घूमने के लिए आए पटियाला के असिस्टेंट प्रोफेसर नवदीप सिंह ने कहा कि वास्तव में यह जगह हरियाण का ताज है। वास्तव में इस जगह की कुछ चीजें आगरा के ताज से मिलती हैं।
तो आज आपने जाना कि आगरा के ताजमहल के अलावा भी एक और ताज महल हैं। तो आप भी इस भव्य इमारत को देखने के लिए अपने परिवार के साथ आइए। ओर इस ताजमहल को देखिए।