
ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनका रहस्य आज भी अनसुलझा है। ये रहस्य ऐसे हैं कि विज्ञान भी इन्हें सुलझा नहीं पाया है। ऐसी ही एक रहस्यमयी नदी है, जहां पानी की जगह पत्थर हैं। सुनने के बाद आपके लिए भी यकीन करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन स्टोन नदी में पानी की जगह पत्थर मौजूद हैं. स्टोन नदी के बारे में वैज्ञानिक भी ज्यादा नहीं जानते हैं।हालांकि यह नदी कुदरत के किसी बड़े करिश्मे से कम नहीं है। स्टोन नदी में करीब 6 किलोमीटर तक सिर्फ पत्थर ही नजर आएंगे। देखने में यह पत्थर किसी नदी की धारा जैसा लगता है। दरअसल, यह नदी रूस में है, जहां बड़ी संख्या में भारी पत्थर मौजूद हैं।
स्टोन नदी में 10 टन वजनी पत्थर
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस नदी में पानी की एक बूंद भी नहीं है। यहां आपको सिर्फ पत्थर ही देखने को मिलेंगे। इस नदी में छोटे से लेकर बड़े पत्थर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक यहां 10 टन वजनी पत्थर करीब 6 इंच तक जमीन में धंसा हुआ है। यही कारण है कि यहां कोई भी वनस्पति नहीं उग पाती है। दिलचस्प बात यह है कि नदी के आसपास का वातावरण काफी हरा-भरा है।
नदी में पत्थर कैसे आए
स्टोन नदी को जानकर आपके मन में भी यही ख्याल आ रहा होगा कि आखिर इस नदी में पानी की जगह पत्थर कैसे आ गए? कुछ लोग इसे सिर्फ कुदरत का चमत्कार मान रहे हैं। आसपास के वातावरण को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि इस नदी में पानी की एक बूंद भी नहीं होगी। हालांकि नदी में पत्थर को लेकर वैज्ञानिकों की अपनी थ्योरी है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये पत्थर 10 हजार साल पहले ग्लेशियर टूटने के कारण ऊंची चोटियों से गिरे होंगे, जिससे इनका निर्माण हुआ होगा।