Samachar Nama
×

दुनिया का वो सबसे अनोखा बीच जो सितारों सा चमकता है पूरी रात, पार्टनर को परपोज़ करने के लिए रहेगा सबसे बेस्ट

/1

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,,दुनियाभर में ऐसे कई समुद्र तट हैं, जहां आप जमीन पर समुद्र में तारों पर चलने का आनंद उठा सकते हैं। सुनने में भले ही यह सपने जैसा लग रहा होगा। लेकिन ऐसा सच में होता है। कई समुद्र तटों का रात का नजारा इतना सुंदर लगता है, मानों तारे जमीन पर आ गए हैं।दरअसल, बायोल्यूमिनसेंट फाइटोप्लांकटन की उपस्थिति के कारण समुद्र अंधेरे में चमकता है, जिसकी वजह से ऐसा लगता है कि किनारों पर लाइट जल रही है। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि समुद्र में कुछ ऐसे जीव होते हैं, जो रात में चमक उत्पन्न करता है। जिसकी वजह से समुद्र चमकता हुआ नजर आता है।

/1

मालदीव के वाधू द्वीप पर आप शानदार सितारों के सागर को देखने जा सकते हैं। सोच सकते हैं कि आप आधी रात को समुद्र तट पर टहल रहे हैं, जबकि आपके पैरों के नीचे समुद्र और रेत जादुई रूप से नीले रंग में चमक रहे हैं। यह कितना सपने जैसा लगता है। इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए मालदीव घूमने जाएं

/1

मालदीव के सी ऑफ स्टार्स की लोकप्रियता अपनी शानदार सुंदरता के साथ-साथ अपनी दुर्लभता के कारण बढ़ गया है। एक कारण यह भी भी है कि इस नजारो को दुनिया भर में केवल कुछ स्थानों पर ही अनुभव किया जा सकता है, जिसमें मालदीव सबसे ऊपर आता है।

/1

यहां आप स्नॉर्कलिंग और डाइविंग कर सकते हैं, क्योंकि वाधू द्वीप का पानी समुद्री जीवन से भरपूर है। यहां आप स्थानीय गांवों में घूमने जा सकते हैं। द्वीप एक छोटे से स्थानीय समुदाय का घर है, और आप आस-पास के गांवों का दौरा करके उनकी संस्कृति और जीवन शैली के बारे में जान सकते हैं। बीच पर गए हैं तो सूर्यास्त देखने का मौका न छोड़ें। मालदीव अपने मनमोहक सूर्यास्त के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तट पर एक अच्छी जगह ढूंढें और सूर्यास्त के शानदार रंगों का आनंद लें। समुद्र तट पर आराम करें- वाधू द्वीप में सुंदर समुद्र तट हैं जहां आप आराम कर सकते हैं, सूरज का आनंद ले सकते हैं और आसपास के वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

/1

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छी लगा हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें समाचारनामा से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Share this story