सर्दियों में घूमने का है विचार तो ओली का बनाये प्लान, बहुत खूबसूरती से भरपूर है यह जगह

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,,दिसंबर का महीना चल रहा है और सर्दी अच्छी-खासी पड़ रही है। ऐसे में लोग इस मौसम में छुट्टियां लेकर घूमने का प्लान तो करते ही हैं। कोई बर्फबारी देखने के लिए शिमला-मनाली जाता है, तो कोई ऐसी सुकून भरी जगह जाता है जहां पर वो शांति के साथ समय बिता सके। वही, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ऐसी जगहों पर घूमना पसंद होता है जहां पर एडवेंचर हो। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस सर्दी में उत्तराखंड में स्थित औली जा सकते हैं। ये जगह बर्फ से ढकी हुई है और अपनी खूबसूरती के लिए ये हिल स्टेशन प्रसिद्ध है।
गुरसो बुग्याल
आप औली से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुरसो बुग्याल की यात्रा कर सकते हैं। यहां से आपको उत्तराखंड की तीन प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं, नंदा देवी, द्रोण और त्रिशूल का शानदार दृश्य दिखाई देता है। यहां एक बड़ा चारागाह है, जहां ओक और देवदार जैसे पेड़ हैं। आपको ये जगह वाकई पसंद आ सकती है.
क्वाणी बुग्याल
क्वानी बुग्याल एक बेहद मशहूर ट्रैकिंग स्पॉट है जहां आप जा सकते हैं। यह स्थान चारों तरफ से नंदा देवी और दूनागिरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है और सर्दियों में यहां बर्फबारी होती है, जिसके कारण यह स्थान बर्फ से ढका रहता है। ऐसे में आप यहां बर्फ का मजा ले सकते हैं।
स्की
स्की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का अभ्यास कर सकते हैं। यह खूबसूरत जगह नंदा देवी पर्वत, माना पर्वत, दूनागिरी, नीलकंठ, हाथी पर्वत, गोरी पर्वत और नर पर्वत जैसी 7 पहाड़ियों से घिरी हुई है। ऐसे में आप यहां खूब एन्जॉय कर सकते हैं।
कृत्रिम झील
औली में एक झील भी है, जो कृत्रिम है। इसका निर्माण वर्ष 2010 में किया गया था। इस झील के पानी से कृत्रिम बर्फ बनाई जाती है। साथ ही आप यहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग भी कर सकते हैं। औली आने वाले पर्यटक यहां जरूर आते हैं।