Samachar Nama
×

परिवार और रिश्तेदारों के साथ घूमने की है प्लानिंग,तो इन जगहों की कर सकते हैं सैर 

परिवार और रिश्तेदारों के साथ घूमने की है प्लानिंग,तो इन जगहों की कर सकते हैं सैर 

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,,अप्रैल का महीना बहुत खास होता है. इस महीने में लोग किसी ठंडी जगह पर जाने का फैसला करते हैं, क्योंकि इस महीने में बच्चों की स्कूल की छुट्टियां भी होती हैं और गर्मी इतनी होती है कि लोग ठंडी जगह की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी इस महीने कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कहां जा सकते हैं। अगर आप इन जगहों पर अपने पूरे परिवार के साथ जाएंगे तो आपको ज्यादा मजा आएगा।

पुष्कर
आप राजस्थान में पुष्कर घूमने जा सकते हैं। हर साल देश-विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं। पुष्कर में हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग पुष्कर आते हैं। वहीं, आप पुष्कर मेले में राजसी ऊंट की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं।

ओरछा
मध्य प्रदेश में स्थित ओरछा राजा-महाराजाओं की कहानी के लिए मशहूर है। ओरछा घूमना भी सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बेतवा नदी के किनारे बसा ओरछा शहर अपने खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा आप ओरछा में कई प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन कर सकते हैं।

सिक्किम
देश के पूर्वी राज्यों में से एक सिक्किम की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता। खासकर हिमालय देखने और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के लिए सिक्किम की यात्रा सबसे अच्छी है। अप्रैल में भी यहां का तापमान सामान्य रहता है। ऐसे में आप अप्रैल महीने में सिक्किम की यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

गोवा
समुद्र तटों को देखने के लिए आप अप्रैल में गोवा जा सकते हैं। आप गोवा के समुद्रतटों पर मौज-मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पुर्तगाली किले और खूबसूरत इमारतें भी देख सकते हैं। अगर आप यहां बड़े परिवार के साथ जाएंगे तो आपको काफी मजा आएगा।

Share this story

Tags