फरवरी के बचे दिनों में बनाएं पहाड़ों का प्लान, जानें किन-किन खूबसूरत जगहों पर मिलगा सुकून और शान्ति
क्या आपको भी घूमने का शौक है? अगर हाँ, तो फरवरी का सुहावना मौसम घूमने के लिए एकदम सही साबित हो सकता है। अगर आप फरवरी के बाकी दिन हिल स्टेशन घूमने और शांति और सुकून के पल बिताने में बिताना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे। ये सभी हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत हैं, और यकीन मानिए, अगर आप नेचर लवर हैं, तो आप बार-बार वहाँ समय बिताना चाहेंगे।
औली, उत्तराखंड - उत्तराखंड में ज़्यादातर लोग नैनीताल या मसूरी घूमने का प्लान बनाते हैं। हालाँकि, इन हिल स्टेशनों पर अक्सर खूबसूरत घाटियों से ज़्यादा टूरिस्ट की भीड़ देखी जाती है। अगर आप कम भीड़ वाली जगह पर हिल स्टेशन वाइब का मज़ा लेना चाहते हैं, तो आप औली घूमने का प्लान बना सकते हैं। औली से नंदा देवी पीक के खूबसूरत नज़ारे आपका दिल खुश कर देंगे।
गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर - क्या आप कभी जम्मू और कश्मीर गए हैं? अगर नहीं, तो इस बार जम्मू और कश्मीर में गुलमर्ग घूमने का प्लान बनाएं। गुलमर्ग में कई खूबसूरत जगहें हैं। गुलमर्ग अपनी स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग के लिए जाना जाता है। यह बर्फ से ढका रहता है। गुलमर्ग की खूबसूरती का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस हिल स्टेशन को "धरती का स्वर्ग" कहा जाता है।
तवांग, अरुणाचल प्रदेश - अगर आप कोई अलग जगह घूमना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का तवांग एक अच्छा ऑप्शन है। क्या आप जानते हैं कि तवांग में आपको बहुत खूबसूरत, ऊंचाई वाले बर्फीले नज़ारे देखने को मिलेंगे? 8,757 फीट की ऊंचाई पर बसा तवांग टूरिस्ट के लिए एक पॉपुलर जगह है।

