Samachar Nama
×

जाने भारत में सबसे पहले कहाँ होता है सूर्योदय,जान लें इसके बारे में 

जाने भारत में सबसे पहले कहाँ होता है सूर्योदय,जान लें इसके बारे में 

बर्फीले पहाड़ और रेतीले रेगिस्तान, भारत में घूमने के लिए काफी जगह है। यहां पर कई जगह ऐसी हैं जहां पर आप सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए जा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहले सूर्योदय और आखिरी में सूर्यास्त कहा होता है? नहीं पता, तो यहां जानिए आखिर कहां होता है सबसे पहले सूर्योदय-

भारत में सबसे पहले कहां उगता है सूरज? 
1240 मीटर की ऊंचाई पर बसा अरुणाचल के अंजॉ जिले का पूर्वी गांव डोंग में सबसे पहले सूर्योदय होता है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। तीन देशों - भारत, म्यांमार और चीन के त्रि-जंक्शन के बीच बसी इस जगह पर ट्रेक द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। सूर्योदय देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा ताकी आप समय से यहां पहुंच जाएं। 

कैसे पहुंचे डोंग? 
इस गांव तक पहुंचने के लिए आपको पहले अरुणाचल प्रदेश पहुंचना होगा। इसके लिए आप डिब्रूगढ़ के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। डोंग पहुंचने के लिए वालोंग पहुंचना होगा। इसके लिए वालोंग ट्रेक का आधार बिंदु है और यहां से डोंग घाटी तक पहुंचने में 90 मिनट लगते हैं। हालांकि, यहां पहुंचने के लिए आपको पर्मिट चाहिए होगा। 

भारत में कहां होता है आखिरी सूर्यास्त?
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के गुजरात में स्थित गुहार मोती में सबसे आखिरी में सूर्यास्त होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गुजरात देश के पश्चिम में स्थित है और यह गांव आखिरी पश्चिमी बिंदु है।

Share this story

Tags