राजस्थान के सबसे मजबूत किले जयगढ़ में क्या आज भी छुपा है खजाना? वीडियो में जानिए इसकी अनकही कहानी और इतिहास

राजस्थान का लगभग हर शहर किसी न किसी किले, महल, हवेली या इमारत के लिए भारत ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर भी प्रसिद्ध है। हवा महल, जैसलमेर किला, आगरा किला, आमेर महल, आमेर किला, जोधपुर किला, उदयपुर किला आदि प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल तक बने हजारों किले प्रसिद्ध हैं। राजस्थान का ऐतिहासिक शहर जयपुर भी कई किलों के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में मौजूद जयगढ़ किला भी अन्य किलों की तरह काफी प्रसिद्ध है। आज इस लेख में हम आपको जयगढ़ किले के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इस किले के बारे में जानने के बाद आप जब भी जयपुर घूमने जाएंगे तो यहां भी जरूर जाना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं।
जयगढ़ किले का इतिहास
जयगढ़ किले का इतिहास काफी रोचक रहा है। लोग कहते हैं कि जयगढ़ किला जयपुर का सबसे मजबूत किला हुआ करता था और यहां युद्ध के लिए हथियार और गोला-बारूद रखे जाते थे। 18वीं शताब्दी में बने इस किले में उस समय दुनिया की सबसे बड़ी तोप थी और युद्ध के दौरान विरोधी इससे डरकर भाग जाते थे। इस किले का नाम शासक सवाई जय सिंह के नाम पर रखा गया है। 2. कहा जाता है कि मुगल शासन के दौरान यह किला मुख्य तोप ढलाई के लिए जाना जाता था और यहां से तोपें दूसरे शहरों में भेजी जाती थीं।
किले से जुड़े रोचक तथ्य
आपको शायद यकीन न हो, लेकिन स्थानीय लोगों और कई इतिहासकारों का मानना है कि जयगढ़ किले में एक खजाना था, जिससे जय सिंह ने जयपुर शहर का विकास किया। लेकिन, आज तक कोई भी उस खजाने तक नहीं पहुंच पाया है। कहा जाता है कि कई इतिहासकार इस खजाने की खोज करते रहे और आज तक उसे नहीं ढूंढ पाए हैं। (फ़िरोज़ शाह महल) जयगढ़ किले और उसके खजाने का रहस्य हर किसी को सोचने पर मजबूर करता है। लगभग हर कोई जानना चाहता है कि इस खजाने का रहस्य कब सुलझेगा।
किले की वास्तुकला
जयगढ़ किला एक विशाल श्रृंखला में फैला एक आकर्षक ढांचा है। लाल बलुआ पत्थर से बना यह महल कई चीज़ों के लिए भी मशहूर है। इस किले के अंदर ललित महल, विलास मंदिर जैसी कुछ खास वास्तुकलाएं हैं। इस परिसर में 10वीं शताब्दी में राम हरिहर और भैरव मंदिर बनाए गए थे। जयगढ़ किले में मौजूद कोर्ट रूम और हॉल शानदार खिड़कियों से सजा हुआ है। इस किले के पास सागर झील है, जो हर किसी का मन मोह सकती है। आपको बता दें कि यहां मौजूद दुनिया की सबसे बड़ी तोप 'जयवान तोप' के नाम से भी मशहूर है।
किला घूमने का समय
रेगिस्तानी राज्य होने के कारण यहां गर्मी के मौसम में तापमान काफी ज्यादा रहता है, इसलिए यहां घूमने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। आप नवंबर से फरवरी के बीच कभी भी यहां घूमने जा सकते हैं। जयपुर में आप हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस आदि जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूम सकते हैं। आप जयगढ़ किले के आसपास घेवर, इमरती, हलवा, चोइरमा, गजक आदि स्वादिष्ट खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।