नवरात्रि में वैष्णो माता के भक्तों को दर्शन करवाने के लिए, IRCTC ने कम खर्चे में शुरू किया टूर पैकेज

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। भारत में हर साल अक्टूबर के महीने में नवरात्रि का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस बार नवरात्री का त्यौहार 7 अक्तूबर से शुरु हो चुका हैं। इन दिनों के दौरान देशभर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ होती है। खासतौर पर इसके साथ ही लोग वैष्णों माता के दर्शन करने के लिए जम्मू जाते हैं। इसके लिए IRCTC ने हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि में टूर पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज को 'वैष्णो देवी दर्शन' का नाम दिया गया है। इस टुर से आप बिना किसी तकलीफ के यात्रा करके देवी मां के दर्शन का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं IRCTC के इस पैकेज के बारे में.
चलिए जानते हैं इस पैकेज के बारे में
भक्तों के लिए वैष्णो देवी के इस टूर की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होगी। इस पार जाने वालों की रात 08:50 मिनट से यात्रा शुरु की जाएगी। अगली सुबह करीब 08:40 मिनट तक ट्रेन कटरा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। फिर यात्रियों को IRCTC के गेस्ट हाउस में लेकर जाया जाएगा। वहां पर उन्हें यात्रा स्लिप उपलब्ध होगा। फिर श्रद्धालुओं को बणगंगा दर्शन करने के लिए लेकर जाएगा। फिर वहीं से यात्री देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर की यात्रा यानि चढ़ाई शुरु करेंगे। दर्शन के बाद सभी यात्रियों को गेस्ट रूम में आराम करने की सुविधा दी जाएगी। अगले दिन शाम 06: 50 मिनट पर दिल्ली के लिए वापिस ट्रेन रवाना होगी।
जानिए सुविधाओं के बारे में
इस टूर में यात्री स्लीपर क्लास कोच में आने और जाने की यात्रा कर सकते हैं। नाश्ते का भी उचित प्रबंध होगा। इसके साथ ही गेस्ट हाउस से बाणगंगा तक जाने व आने की भी व्यवस्था होगी। यात्रियों के रुकने व आराम के लिए कटरा में एसी गेस्ट हाउस की सुविधा होगी।
3 रात और 4 दिन का टूर
IRCTC का यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का होगा। बात इस टूर में खर्चे की करें इसमें करीबन 2,845 रूपए लग सकते हैं।