भारत में भी ले सकते हैं फ्लाईबोर्डिंग का मजा, जरूर करें इन जगहों का दीदार

बागा बीच
भारत में फ्लाईबोर्डिंग का आनंद लेने के लिए आपको गोवा जाना होगा। गोवा में फ्लाईबोर्डिंग के लिए बागा बीच पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। अगर आपको एडवेंचर एक्टिविटीज करना पसंद है तो आपको गोवा के बागा बीच पर जरूर जाना चाहिए। बागा बीच पर फ्लाईबोर्डिंग सत्र उपलब्ध हैं। यहां आप खूबसूरत समुद्र तटों के नज़ारे का आनंद ले सकते हैं और लहरों पर अपने तरीके से सवारी कर सकते हैं।
अंजुना बीच
बागा बीच के अलावा अंजुना बीच पर भी फ्लाईबोर्डिंग का अनुभव लिया जा सकता है। यह समुद्र तट अपने बोहेमियन वातावरण के लिए जाना जाता है। अंजुना के आरामदायक माहौल और फ्लाईबोर्डिंग की एड्रेनालाईन रश का संयोजन आपकी छुट्टियों को बहुत यादगार बनाता है।
कैलंगुट बीच
कैलंगुट बीच को गोवा में समुद्र तटों की रानी के रूप में जाना जाता है। यह जगह फ्लाईबोर्डिंग के लिए परफेक्ट मानी जाती है। जब आप यहां होंगे तो आप फ्लाईबोर्डिंग का रोमांच महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही कलंगुट की प्राकृतिक सुंदरता भी आपका मन मोह लेगी।
डोना पाउला
डोना पाउला में फ्लाईबोर्डिंग का भी आनंद लिया जा सकता है। गोवा की राजधानी पणजी से महज सात किलोमीटर दूर डोना पाउला उत्तरी गोवा के सबसे आकर्षक समुद्र तट के रूप में भी जाना जाता है। गोवा आने वाले पर्यटक डोना पाउला को देखना और उसकी सुंदरता का अनुभव करना पसंद करते हैं। यहां आप न सिर्फ तैराकी कर सकते हैं बल्कि कई वॉटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं। डोना पाउला में फ्लाईबोर्डिंग भी उपलब्ध है। अगर आप पानी की लहरों के ऊपर कुछ मजेदार एक्टिविटी करना चाहते हैं तो यहां फ्लाईबोर्डिंग ट्राई कर सकते हैं।
इसे यहां भी अनुभव करें
गोवा को भारत में सर्वश्रेष्ठ फ्लाईबोर्डिंग गंतव्य के रूप में जाना जाता है। यहां आप कई जगहों पर फ्लाईबोर्डिंग का अनुभव ले सकते हैं। लेकिन इसके अलावा आप केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे चुनिंदा तटीय क्षेत्रों और यहां तक कि महाराष्ट्र और गुजरात में अरब सागर तट पर भी फ्लाईबोर्डिंग का आनंद ले सकते हैं। कृपया इस लेख के बारे में अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। साथ ही अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।