Samachar Nama
×

मानसून में बना रही हैं घूमने का प्लान तो इन बातों का रखें ध्यान

k

ट्रेवल न्यूज डेस्क!!!लोगों को मानसून का मौसम काफी पसंद आता है, इस मौसम में लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। इतना ही नहीं मानसून की मदद से आप पहाड़ों के अलग-अलग रंग देख सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में घूमना भी कम खतरनाक नहीं है। खासकर तब जब आप अपनी ट्रिप के लिए कोई हिल स्टेशन चुन रहे हों। बता दें कि हिल स्टेशन पर प्राकृतिक आपदा का खतरा बना रहता है।
अक्सर युवाओं में देखा गया है कि वे हमेशा टहलने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इस दौरान वे कभी भी जरूरी चीजों पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में आप अपनी यात्रा का आनंद लेने के बजाय दुखी होकर लौटेंगे। इसलिए जब भी आप मानसून में यात्रा करने का प्लान करें तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

हिल स्टेशन हमेशा यात्रा के लिए सही जगह नहीं हो सकता है। इतना ही नहीं मानसून में नदियों और पहाड़ों वाली जगहों पर जाने से बचें। इस मौसम में भूस्खलन, बाढ़ या ऐसी कई प्राकृतिक आपदाओं का खतरा रहता है। इसलिए हिल स्टेशन की बजाय ऐसी जगहों की तलाश करें जहां ऐसी कोई समस्या न हो। भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां बारिश के मौसम में घूमना किसी खतरे से खाली नहीं है। उदाहरण के लिए, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, सिक्किम आदि जैसी जगहें हैं जहां आपको घूमने की योजना बिल्कुल नहीं बनानी चाहिए।

यात्रा में किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल न हों जहां जान को खतरा हो। राफ्टिंग, रॉक क्लाइम्बिंग जैसे ऐसे काम न करें जो जोखिम भरे हों। होटल चुनते समय भी विशेष ध्यान रखें। पहाड़ों में या बोट हाउस में रहने का जोखिम न लें। लोग इस मौसम में कैपिंग का मजा लेना पसंद करते हैं, लेकिन यह सही समय नहीं है। इसलिए कोशिश करें कि मानसून में एडवेंचर की जगह प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाएं।

Share this story

Tags