Samachar Nama
×

क्या आप जानते हैं भारत के इन सबसे प्रसिद्ध सांस्कृतिक स्थलों के बारे में, जहां साल भर लगा रहता है पर्यटकों का मेला

क्या आप जानते हैं भारत के इन सबसे प्रसिद्ध सांस्कृतिक स्थलों के बारे में, जहां साल भर लगा रहता है पर्यटकों का मेला

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। भारत अलग-अलग धर्मों, संस्कृति, रीति-रिवाजों वाला देश है, इसके साथ ही कई जगहों की अपनी ऐतिहासिक इमारतों के कारण भी ये सारी दुनिया में मशहूर है। यहां घूमने के लिए कई ऐसी जगहें है जिनके होते आप विदेश की जगह  भारत में ही घूमने का प्लान कर सकते हैं। तो आईये आज आपको भारत के 3 मशहूर शहरों के बारे में बताते हैं जहां आप अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं। इन जगहों पर सारी दुनिया से लाखों लोग घूमने आते हैं।  

अमृतसर
अमृतसर शहर भारत के पंजाब में स्थापित है इसका मुख्य आकर्षण का केंद्र इसका गुरु की नगरी होना है। गुरु की नगरी कहलाने वाला यह शहर सिख संस्कृति का केंद्र है। यहां घूमने के लिए स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, स्वर्ण मंदिर जैसे पवित्र स्थल है। यहां पर आपको मन की शांति व खुशी का एहसास होगा। इसके साथ आप वाघा बॉर्डर भी घूमने जा सकते है। इसके अलावा अमृतसर के फेमस व लजीज खाने अमृतसरी फिश, छोले भटूरे, स्वादिष्ट लस्सी, आलू कुलचा और स्वर्ण मंदिर का लंगर खाने का मजा ले सकते हैं।

लखनऊ
हिंदू-मुस्लिम संस्कृति के मेल की विरासत में घूमने के लिए लखनऊ जाना बेस्ट रहेगा। इस शहर की वास्तुकला दिल्ली सल्तनत, मुगलों, नवाबों के साथ-साथ अंग्रेजों से काफी प्रभावित होकर की गई है। आप यहां पर बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, ब्रिटिश रेजीडेंसी परिस और कई मशहूर जगहों पर घूम सकते हैं। इसके अलावा अगर आप खाने के शौकीन है तो भी लखनऊ आपके लिए एकदम सही जगह रहेगा।।

क्या आप जानते हैं भारत के इन सबसे प्रसिद्ध सांस्कृतिक स्थलों के बारे में, जहां साल भर लगा रहता है पर्यटकों का मेला

राजस्थान
भारत की संस्कृति को करीब से अनुभव करने के लिए राजस्थान घूमने जाना एकदम सही रहेगा। यहां पर आप ऐतिहासिक महल जैसे कि हवा महल, अम्बर, जयगढ़, नाहरगढ़ फोर्ट आदि किले, जंतर मंतर व लोक नाच आदि को देख सकते हैं। इसके साथ ही राजस्थान में ढाबों पर दाल बाटी चूरमा व अन्य टेस्टी पकवानों को खाने का आनंद ले सकते हैं। आप यहां पर राजस्थानी ड्रेस पहनकर बंजर रेगिस्तान में फोटो क्लिक भी करवा सकती है।

Share this story