Samachar Nama
×

8 काम के बगैर अधूरा है दिल्ली ट्रिप, एक्सप्लोर करने का जान लें बेस्ट तरीका, एन्जॉय कर सकेंगे राजधानी की गर्मी भी

;

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, अगर आप दिल्ली आएं तो यहां की ऐतिहासिक इमारतों को देखने का प्लान जरूर बनाएं। ये जगहें आपको अतीत से जोड़ेगी और आप यहां परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। आप लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा आदि जरूर जाएं, लेकिन अपने साथ पानी, धूप का चश्मा, टोपी आदि जरूर लेकर जाएं।दिल्ली में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी हैं, जहां आप सर्वधर्म संप्रदाय की भावना को महसूस कर सकते हैं। दिल्ली जाएं तो एक बार जामा मस्जिद, अक्षरधाम, बंगला साहब गुरुद्वारा, कैथोलिक चर्च, जैन मंदिर से लेकर निजामुद्दीन दरगाह जैसी जगहों पर जरूर जाएं।

राजधानी दिल्ली अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी काफी मशहूर है। अगर आप यहां के स्थानीय जायके का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको पुरानी दिल्ली जाकर चांदनी चौक के खाने का लुत्फ उठाना चाहिए। इसके अलावा आप खान मार्केट, सरोजनी नगर मार्केट, सेंट्रल मार्केट आदि जगहों पर भी स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।राजधानी दिल्ली में आपको हर तरह के बाजार मिल जाएंगे, जहां आप हर तरह की चीजें खरीद सकते हैं। आप प्रसिद्ध बाजार सरोजिनी नजर, लाजपतनगर बाजार, दिल्ली हाट, सेंट्रल मार्केट, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस आदि में जरूर घूमें और यहां खरीदारी का लुत्फ उठाएं।

अगर आप दिल्ली की नाइटलाइफ देखना चाहते हैं और पब, बार और क्लब जैसे मनोरंजन स्थलों की खूबसूरती का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हौज खास विलेज और कनॉट प्लेस के मशहूर नाइट क्लब जा सकते हैं।दिल्ली में कई प्रसिद्ध पुस्तकालय और संग्रहालय भी हैं जहाँ आप भारत के समृद्ध इतिहास और संस्कृति का पता लगा सकते हैं। ये स्थान बच्चों और युवाओं के लिए जानकारी से भरे हुए हैं। अगर आप दिल्ली आते हैं तो आपको राष्ट्रीय पुस्तकालय, भारतीय संग्रहालय और गांधी स्मृति संग्रहालय आदि जरूर देखने चाहिए।

दिल्ली के पार्क भी घूमने की जगहें हैं, जहां आप गर्मियों में मॉर्निंग वॉक के लिए जा सकते हैं। आपको लोधी गार्डन, नेहरू पार्क और डियर पार्क जैसे खूबसूरत पार्क देखने चाहिए। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं।
अगर आप गर्मी के मौसम में दिल्ली घूमने आए हैं तो यात्रा का सबसे अच्छा साधन दिल्ली मेट्रो है। फुल एसी मेट्रो से आप शहर के हर कोने में जा सकते हैं और आराम कर सकते हैं और यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

Share this story

Tags