Samachar Nama
×

Christmas 2023 अगर आप भी अपने क्रिसमस को बनाना चाहते हैं खास तो दोस्तों के साथ रोड ट्रिप के लिए यह हैं परफेक्ट जगह

Christmas 2023 अगर आप भी अपने क्रिसमस को बनाना चाहते हैं खास तो दोस्तों के साथ रोड ट्रिप के लिए यह हैं परफेक्ट जगह

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,,साल का आखिरी महीना चल रहा है. दिसंबर खत्म होते ही नया साल आ जाएगा. नई तारीख, नया दिन, नया महीना कई उम्मीदें लेकर आता है। इसलिए लोग नए साल का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं. लोगों ने साल 2024 के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर दी होंगी. नए साल में लोग पार्टी करते हैं और बाहर जाते हैं. लेकिन साल 2023 को अलविदा कहने के लिए इसी आखिरी महीने यानी दिसंबर में साल का आखिरी त्योहार आता है, जिसे लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।

मुंबई से गोवा तक का सफर

अगर आप महाराष्ट्र के मुंबई में रहते हैं तो क्रिसमस के मौके पर या नए साल पर घूमने के लिए दोस्तों के साथ गोवा जा सकते हैं। मुंबई से गोवा तक का सफर किफायती होने के साथ-साथ खूबसूरत नजारों से भरपूर भी है। गोवा से मुंबई के रास्ते में कई खूबसूरत झरने और छोटी-छोटी पहाड़ियां देखने को मिलेंगी। मुंबई से गोवा की यात्रा में लगभग 10 से 12 घंटे लगते हैं। आप शुक्रवार या शनिवार को घूमने जा सकते हैं और गोवा पहुंचकर दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं.

गुवाहाटी से तवांग

खूबसूरत गुवाहाटी से तवांग तक का रास्ता शानदार नजारों से भरा है। क्रिसमस के मौके पर आप सड़क मार्ग से गुवाहाटी से तवांग तक का सफर कर सकते हैं। रास्ते में बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत झीलें और घने जंगल देखने को मिलेंगे। दोस्त यहां किसी रोमांचक यात्रा की योजना बना सकते हैं। गुवाहाटी से तवांग तक का मार्ग भारत के सबसे सुंदर सड़क मार्गों में से एक है।

दिल्ली से मसूरी

कई हिल स्टेशन राजधानी दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित हैं। आप सड़क मार्ग से दिल्ली से कई जगहों की यात्रा कर सकते हैं। अगर आप विंटर ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो दिल्ली से मसूरी तक का सफर कर सकते हैं। मसूरी नई दिल्ली से 290 किलोमीटर दूर है। करीब 7 घंटे का सफर बेहद रोमांचक और रोमांचकारी होगा. इस दौरान आप देहरादून में रह सकते हैं या चाहें तो आसपास की अन्य जगहों पर भी जा सकते हैं।
 
कोलकाता से दीघा

सर्दियों में आप वीकेंड ट्रिप के लिए कोलकाता से दीघा की यात्रा कर सकते हैं। कोलकाता से दीघा की दूरी लगभग 184 किलोमीटर है और इस यात्रा को तय करने में चार घंटे लग सकते हैं। हालाँकि, यात्रा के दौरान खूबसूरत नज़ारे और स्वादिष्ट भोजन आपकी यात्रा को और मज़ेदार बना देंगे।

Share this story

Tags