8 वीं शताब्दी में बना यह किला जो बना है आज भारत की शान

जयपुर। अगर आप इन गर्मियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हो तो आप मध्यप्रदेश में जा सकते हैं। जहॉं आपको एक से बढ़कर आलीशान किले देखने को मिलेगें जो अपने शानदार इतिहास के कारण दुनियाभर में जाना जाता है।
ऐसा ही एक किला मध्यप्रदेश में स्थित है जिसे ग्वालियर फोर्ट के नाम से जाना जाता है। इसके निर्माण 8 वीं शताब्दी में हुआ था।
यह किला तकरीबन तीन वर्ग किलोमीटर में फैला है जो दिखने में बेहद खूबसूरत है। इस किले की ऊंचाई 35 फीट है।
इस किले में कई ऐतिहासिक स्मारक जैसे बुद्ध-जैन मंदिर, महल जैसे गुजारी महल, मानसिंह महल, जहांगीर महल, करण महल, शाहजहां महल आदि मौजूद हैं।
इस किले के मैन गेट को हाथी पुल के नाम से जाना जाता है। यह गेट सीधा मान मंदिर की ओर खुलता है। इस किले को लाल बलुए पत्थर से निमार्ण किया गया है।
देश के सबसे बड़े किलों में से एक है यह किला भी है। भारतीय इतिहास में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।