गर्मी की छुट्टियों में घूमने का बना रहें हैं प्लान? तो इन जगहों को भी बकेट लिस्ट में जरूर करें शामिल

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप भी यहां से आइडिया ले सकते हैं। इन जगहों पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। आइए जानते हैं कौन से हैं ये पर्यटन स्थल।
पुडुचेरी घूमने के लिए बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। फ्रेंच वास्तुकला आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। आप खूबसूरत समुद्र तट पर तस्वीरें ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के कैफे में अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे।
आप मेघालय घूमने भी जा सकते हैं। भीड़ से दूर क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यहां का शांत वातावरण आपको बहुत पसंद आएगा।
कश्मीर को धरती का स्वर्ग माना जाता है। आप यहां सोनमर्ग घूमने जा सकते हैं। यहां के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे। छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट है।
अंडमान द्वीप- अंडमान द्वीप भी आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। यहां आप कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें स्नोर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और ट्रेकिंग जैसी कई तरह की गतिविधियाँ शामिल हैं।