भागदौड भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए जाएं इन द्वीपों पर

जयपुर। लोगो की भागदौड भरी जिंदगी के लिए यह दो द्वीप उनके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। दमन गुजरात के समुद्री तट पर स्थित हैं। यह पोर्तुगल्स की पहली कॉलोनी भी हुआ करता था। दीयू गुजरात के कोम्बे बे के दूसरी ओर स्थेत हैं और यह सौराष्ट्र समुद्र तट के वेरावाड बंदरगाट से थोडी दूरी पर ही स्थित हैं। यहां पर काफी सारे खूबसूरत बीचेज हैं जहां पर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों क आराम से बीता सकते हैं। तो आज हम आपको उन बीचेज के बारे में बताने जा रहे हैं –
जंपर बीच – यहां पर आप जेट स्कींग, मोटर बाईक राईड्स, पैरासेलिंग, कुआड बाईक्स और सैंड बाईकिंग की राईड्स का लुत्फ उठा सकत हैं। यह मोटे दमन के दक्षिण में स्थित है। अगर आपको तैराकी का शौक हैं तो आप इस बीच पर जाकर तैराकी कर सकते हैं।
घोगला बीच – यह एक बहुत ही मशहूर बीच हैं। यहां पर ज्यादातर वहीं लोग आते हैं जिन्हें सर्फिंग या फिर पैरासेलिंग का शौक होता हैं। जिन लोगों को ज्यादा शोर शराबा पसंद नहीं हैं उन लोगो के लिए यह जगह बहुत अच्छी हैं।
जलंधर बीच – यह बीच इक बहुत ही शांत और लोकप्रिय बीच हैं यहां पर स्थानीय लोग वीकएंड्स पर अपना समय व्यतीत करने आते हैं। जिन लोगों को वॉटर एक्टिविटिज का शौक हैं वो यहां पर जाकर उनका लुत्फ ठा सकत हैं और अपने समय को यादगार बना सकते हैं।
गोंडीमाता बीच – दियू का यह बीच लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। यहां पर दूर दूर से कई लोग घूमने के लिए आते हैं। परंतू जिन लोंगो को तैराकी का शौक हैं उन लोगों के लिए यह बीच सुरक्षित नहीं हैं। यहां पर काफी ऊणची लहरें होती हैं और यही कारण हैं कि यहां पर तैराकी करना मना हैं।