जानिए भारत की सबसे प्रसिद्ध ऑफबीट डेस्टिनेशन

जयपुर। अगर आपको प्रकृति के बीच में अपना समय व्यतीत करना हैं तो पब्बर घाटी आपके लिए बिल्कुल सही जग हैं। यह भारत की सबसे अच्छी ऑफबीट जगहों में से एक हैं। यहां, देवदार के पेड़ और ओक के पेड़, नदी और पानी के झरने इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यह जगह इतनी खूबसूरत हैं कि कोई भी यहां की खूबसूरती में आसानी से खो जाएगा। तो अगर आप किसी ऑफबीट डेस्टिनेशन्स की खोज कर रहें हैं तो पब्बर घाटी आपके लिए बिल्कुल सही जगह हैं।
पाब्बर घाटी न केवल अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है, बल्कि यहां की पटरियां भी पर्यटकों के रोमांच का केंद्र हैं। इनमें गड़रसी, जंगलिक, रूपिन दर्रा, रोहड़ू और खड़ापत्थर ट्रैक शामिल हैं। इन रास्तों पर आपको यहां की सभ्यता और संस्कृति के अलावा, जंगलों के घरों के अलावा नदियों और झरनों की सुंदरता देखने को मिलेगी।
पब्बर का जंगल बहुत ही खूबसूरत हैं। ऐसा लगता हैं कि यह जंगल किस नें खुद अपने हाथों से सजाया हैं। परव आपको बता दे कि ऐसा नहीं हैं यह जंगल कुदरत की देन हैं। इसके अलावा पहाडों की चोटियों पर जमी हुई बर्फ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
यह जगह एक बहुत ही अच्छी ऑफबीट डेस्टिनेशन हैं और जिन लोगों को ट्रेकिंग का शौक हैं यह जगह उनके लिए भी काफी अच्छी हैं। यह जगह हर तरह की ट्रिप के लिए बिल्कुल पर्फेक्ट हैं। अगर आप यहां पर जाने का प्लान बना रहें हैं तो बारिश के मौसम में यहां पर ना जाएं क्योंकि इस समय पर यहां पर काफी ज्यादा खतरा होता हैं। लैंड स्लाईड्स और चट्टानों के गिरने का ।