जानिए लक्षद्वीप के अंदर बसें इस छोटे से द्वीप के बारे में
लक्षद्वीप कई केंद्र शासित प्रदेशो के जुडने के बाद बना हैं। आप जितनी बार लक्षद्वीप की सैर पर जाते हैं तो अपने साथ हमेशा अलग और नई यादें लेके आते हैं। तो आईए जानते हैं लक्षद्वीप के एक छोटे से द्वीप के बारे में –
यह पर एक बहुत ही खूबसूरत द्वीप हैं जिसका नाम बंगाराम हैं जो कि खाड़ी और समुद्र से घिरा हुआ हैं। यह एक बहुत ही सुंदर और शांत जगह हैं। यह टूरिज्म क् लिए एक स्वर्ग जैसा हैं। राजनीतिक कारणों के कारण, यह केरल राज्य केरल के कोच्चि शहर से लगभग 470 किलोमीटर दूर स्थित है। एक समय राजीव गांधी भी बांगरम द्वीप आए थे।
बंगरम द्वीप अपने आकर्षित नजारों के लिए पहचाना जाता हैं। यह जगह पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हैं। इसका क्रिस्टल साफ पानी, सोने की चमकती रेत, दूर तक फैला समुद्र, प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली दोनों मिलकर इस द्वीप को बहुत सुंदर बनाते हैं।
अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम सही हैं। यह जगह हनीमून डेस्टिनेशन के नाम से भी कपल्स के बीच काफी मशहूर हैं। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ अकेले में समय बीता सकते हैं और आप यहां वाटर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।
बंगरम द्वीप इतने सुंदर हैं कि अगर आप यहां पर एक बार जाके आ चुके तो आपका यहां पर बार बार जाने का मन करेगा। देश के बाकी हिस्सों के बदलते मौसम का यहां ज्यादा असर नहीं है। लेकिन मानसून में बांगरम द्वीप जाना बहुत रोमांचक है। यहां छुट्टियां मनाने का यह सबसे अच्छा मौसम है।

