राजस्थान के इस 140 साल पुराने म्यूजियम में रखी है 2340 साल पुरानी लाश, वीडियो में जानिए किसकी है ये मृत देह ?

क्या आप जानते हैं कि मिस्र के पिरामिडों में ही नहीं बल्कि हमारे देश में भी हजारों साल पुरानी ममी हैं? चौंकिए मत, फिल्मों, किताबों, पत्रिकाओं में ही नहीं बल्कि जयपुर के प्रसिद्ध अल्बर्ट म्यूजियम में भी आप साक्षात ममी देख सकते हैं। यहां आप एक महिला की 2340 साल पुरानी ममी देख सकते हैं जो इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में इस ममी की स्थिति की जांच के लिए मिस्र के विशेषज्ञों को बुलाया गया था। अल्बर्ट म्यूजियम से मिली जानकारी के अनुसार यह ममी मिस्र के पुराने शहर पैनोपोलिस में खुदाई के दौरान मिली है।
यह ममी जिस महिला की है उसका नाम 'टूटू' है। कहा जाता है कि उस समय मिस्र में खेम नाम के देवता की पूजा होती थी। यह महिला उसी देवता के पुजारियों के परिवार की सदस्य थी। महिला की ममी को ब्रिटिश सरकार वर्ष 1880 में मिस्र से भारत लेकर आई थी। तब से इसे जयपुर के अल्बर्ट म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है। इस ममी को देखने के लिए हर साल सैकड़ों पर्यटक आते हैं। इनमें विदेशी पर्यटकों की भी अच्छी खासी संख्या है। अगर आप सोच रहे हैं कि आप सिर्फ जयपुर के अल्बर्ट म्यूजियम में ही ममियां देख सकते हैं तो आपको जानकर खुशी होगी कि जयपुर समेत देश के 6 शहरों के म्यूजियम में ममियां रखी हुई हैं। ये हैं कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, हैदराबाद और गुजरात का वडोदरा म्यूजियम। वडोदरा म्यूजियम की ममी को वडोदरा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने खरीदकर म्यूजियम में रखवाया था। यह ममी मिस्र के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली 20 साल की लड़की की है।
काहिरा के विशेषज्ञ करते हैं इसकी देखभाल
मिस्र के पिरामिडों की देखभाल करने वाले मिस्र के काहिरा म्यूजियम के विशेषज्ञों के निर्देशानुसार इन ममियों की देखभाल की जाती है। इस बार मिस्र से आए तीन सदस्यों की टीम ने रसायन विभाग की टीम के साथ अल्बर्ट म्यूजियम में रखी ममी की करीब ढाई घंटे तक जांच की। आज भी ममी का शरीर वैसा ही दिखता है, जैसे इस महिला की मौत अभी कुछ देर पहले ही हुई हो। ...जब ममियाँ बिकने लगीं
हालाँकि ममियाँ बनाने की परंपरा खत्म हो चुकी थी, लेकिन ममियाँ इतनी बड़ी संख्या में जमा हो गई थीं कि उन्हें संभालना आसान नहीं था। इसलिए 19वीं सदी में ममियाँ बिकने लगीं। इसी दौरान एशिया के अमीर लोगों में ममियाँ खरीदने का चलन बढ़ने लगा। ये लोग शौक के तौर पर ममियाँ खरीदते थे और उन्हें सीधे लोगों के बीच ले आते थे।मिस्र की ममियों पर हॉलीवुड में कई फ़िल्में और फ़िल्म सीरीज़ बनी हैं। इनमें से 'द ममी' को सबसे बेहतरीन फ़िल्म माना जा सकता है। अगर आप फंतासी और रहस्य-रोमांच वाली फ़िल्मों के शौकीन हैं, तो आपको यह फ़िल्म पसंद आएगी।