Samachar Nama
×

रिपब्लिक डे वीकेंड पर दोस्तों संग भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने

'

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे देश में अवकाश रहता है। इस साल गणतंत्र दिवस वीकेंड यानी शुक्रवार को है। इसके लिए लोगों के पास घूमने के लिए पर्याप्त समय होता है। अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दोस्तों के साथ भारत की इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं-

अराकू घाटी

अगर आप किसी हिल स्टेशन पर गणतंत्र दिवस मनाना चाहते हैं तो अराकू घाटी घूम सकते हैं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित है। विशाखापत्तनम से अराकू घाटी की दूरी 114 किलोमीटर है। अराकू में एक कॉफी बागान भी है। अराकू घाटी का नजारा बहुत ही मनोरम होता है।

स्कंदगिरी हिल्स

स्कंदगिरी हिल्स वेकेशन के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। पिकनिक के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक स्कंदगिरी हिल्स आते हैं। बैंगलोर से स्कंदगिरी हिल्स की दूरी 62 किलोमीटर है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है। यहां से नंदी और मुद्देनहल्ली को देखा जा सकता है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1450 मीटर है। गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में आप स्कंदगिरी हिल्स जा सकते हैं।

बेलम गुफाएं

गणतंत्र दिवस पर अगर आप किसी खास डेस्टिनेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो बेलम की गुफाएं देखने जा सकते हैं। यह सफर किसी एडवेंचर ट्रिप से कम नहीं है। यह एडवेंचर डेस्टिनेशन आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित है। कुरनूल से बेलम गुफाओं की दूरी 106 किलोमीटर है। इस गुफा की खोज साल 1884 में की गई थी।

धनुषकोडी

अगर आप जन्नत जैसी खूबसूरत जगह की सैर करना चाहते हैं तो धनुषकोडी जा सकते हैं। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल रामेश्वरम द्वीप में स्थित है। धनुषकोडी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। धनुषकोडी से श्रीलंका की दूरी महज 18 मील है। यह पंबन के दक्षिण-पूर्व में है। धनुषकोडी में आप गणतंत्र दिवस मना सकते हैं।

वायनाड

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो वायनाड जा सकते हैं। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल केरल में स्थित है। आप यहां पुकोट झील, मीनमुट्टी जलप्रपात और एडक्कल गुफाओं जैसे प्रमुख स्थानों की यात्रा कर सकते हैं।

Share this story

Tags