Samachar Nama
×

भारत की ये जगह देंगी बिल्कुल यूरोप जैसी फील, यहां की खूबसूरती को जरूर करें एक्सप्लोर

;

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, जहां यूरोप का नाम आता है, वहां समझ लेना चाहिए कि हम खूबसूरती की बात कर रहे हैं, क्योंकि यूरोप अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। दुनिया भर के पर्यटक यूरोप घूमना पसंद करते हैं। कई लोग यहां छुट्टियां मनाने आते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपके पास यूरोप जाने का बजट नहीं है तो चिंता बिल्कुल न करें। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपने बजट के हिसाब से यूरोप की सैर का लुत्फ उठा सकते हैं। ये जगहें आपको यूरोप का वाइब देंगी। आपको ऐसा लगेगा कि आप यूरोप में हैं।

1. फोंटेनहॉस (गोवा)
अगर आप भारत में यूरोप घूमने जाना चाहते हैं तो फोंटेनहॉस जरूर जाएं। यहां के घर यूरोपियन स्टाइल में बने हैं। घर की दीवारों का रंग बिल्कुल यूरोपीय देशों जैसा है। यह स्थान गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 25 किमी की दूरी पर है।
 
2. लक्षद्वीप
लक्षद्वीप भारत में स्थित है। लेकिन फ्रेंच पोलिनेशिया जैसा दिखता है। यदि आपने कभी फ्रेंच पोलिनेशिया जाने का सपना देखा है, तो आप यहां कम खर्च में जा सकते हैं।
 
3. कश्मीर
   कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर में स्थित ट्यूलिप गार्डन और डल झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। कश्मीर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान हैं। सर्दियों में यहां की बर्फबारी आपको यूरोप जैसा अहसास कराएगी।
 4.नासिक
   नासिक एक पवित्र और धार्मिक स्थान है। इसे आस्था की नगरी भी कहा जाता है जहां श्रद्धालु जाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि नासिक में मुख्य स्थान शिर्डी, सोमेश्वर मंदिर, कालाराम मंदिर, सुंदरनारायण मंदिर, पंचवटी हैं। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इस शहर की खूबसूरती देखने लायक है। आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

Share this story

Tags