
ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, घूमने का शौक रखने वाले लोग अक्सर दुनिया के कोने-कोने घूमने जाते हैं। लेकिन इन सबके बीच समय-समय पर एक लिस्ट आती रहती है जिसमें दिखाया जाता है कि फलाना शहर दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों में से एक है। तो इनमें से आइए जानते हैं उन पांच शहरों के बारे में जहां घूमने जाएं तो जान हथेली पर ले लें।
दरअसल, ये दुनिया के ऐसे पांच शहर हैं, जहां क्राइम रेट काफी ज्यादा है। इन शहरों में हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती, लूटपाट, छेड़खानी जैसे अपराध होते रहते हैं। यानी इन शहरों में रहना तो दूर एक कदम चलना भी खतरे से खाली नहीं है। ये शहर कराकास, स्यूदाद, कुइदाद, अकापुल्को और तिजुआना हैं। वैसे तो इस लिस्ट में और भी नाम शामिल हैं, लेकिन आइए इन पांच सबसे खतरनाक शहरों के बारे में विस्तार से समझते हैं।
1. कराकस: वेनेजुएला का ये शहर जिसे कभी दुनिया की सबसे खतरनाक राजधानी कहा जाता था. इसकी आबादी 26 लाख से अधिक है और यहां हत्या दर 100 प्रति एक लाख है। यह आज भी दुनिया की टॉप तीन सबसे खतरनाक जगहों की लिस्ट में आता है। कहा जाता है कि गरीबी और लचर कानून व्यवस्था के कारण यहां हिंसा हो रही है। यहां अगर आपके हाथ में कोई चीज नजर आ जाए तो उसे पाने के लिए आपकी हत्या भी की जा सकती है।
2. स्यूदाद विक्टोरिया: मेक्सिको का यह शहर सबसे खतरनाक शहरों में से एक है. यहां हत्याएं शहर में आपराधिक समूहों और पुलिस और सेना के बीच होती हैं। ड्रग कार्टेल के बीच गोलीबारी और जेलों में हिंसा के कारण यहां हत्याएं होती हैं। यहां की आबादी तीन लाख के पार है और यहां भी मृत्यु दर 86 प्रति एक लाख है।
3. क्यूइदाद जुआरेज: यह भी मेक्सिको का ही एक शहर है. वैसे तो यहां की आबादी 15 लाख से ज्यादा है, लेकिन यहां भी हत्या की दर प्रति एक लाख पर 86 है. यहां के लोग नाइट क्लब के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अपराध की उच्च दर के कारण इसका पर्यटन गायब हो गया है। यह मेक्सिको में महिलाओं के लिए सबसे खराब शहर है। यहां यात्रियों को चोरी, डकैती, सेंधमारी और हत्या के मामले में बहुत सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।
4. तिजुआना: मेक्सिको के इस शहर को दुनिया का सबसे खतरनाक शहर माना जाता है. यहां प्रति एक लाख लोगों पर 138 हत्याएं होती हैं। इस शहर में रोजाना करीब सात लोगों की मौत होती है। यहां की आबादी का आधार एक लाख के पार है। यह शहर गरीबी और बलात्कार, हत्या और अपहरण जैसे हिंसक अपराधों के लिए कुख्यात है।