Samachar Nama
×

फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 देखने जा रहे हैं Qatar, तो जरूर घूमें ये 5 फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन

;

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, यहां का 'एस्पायर पार्क' मध्य पूर्व के सबसे लोकप्रिय पार्कों में से एक माना जाता है। अगर आप यहां परिवार के साथ जा रहे हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है। इसे कतर में टॉर्च टॉवर के नाम से भी जाना जाता है।'द पर्ल' कतर के सबसे प्रसिद्ध शहर दोहा में स्थित है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां विदेशी पर्यटक फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी की सुविधा का लुत्फ उठा सकते हैं। बीच पर बसी ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगतीइस्लामिक कला संग्रहालय यहां का एक बड़ा पर्यटन स्थल है। यहां आप इस्लामिक कला से जुड़े कामों का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि इस संग्रहालय का निर्माण वर्ष 2008 में किया गया था, जिसमें 7वीं और 9वीं इस्लामी कलाओं को संग्रहित किया गया है।

सौक वक्फ कतर के प्रसिद्ध बाजारों में से एक है, जहां आप उत्तम वास्तुकला, कढ़ाई, मसाले और इत्र की खरीदारी कर सकते हैं। यह बाजार शहर के मध्य में स्थित है। आप यहां के कैफे या रेस्टोरेंट में भी स्थानीय खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।यहां कई मॉल हैं जहां आप शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां का विलेजियो मॉल एक कलात्मक विनीशियन वाइब के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको शॉपिंग के साथ-साथ मौज-मस्ती और माहौल का भरपूर आनंद मिलेगा।यहां के फेमस विलेजियो मॉल के अंदर गोंडोलानिया थीम पार्क है, जो बच्चों और बड़ों दोनों में काफी लोकप्रिय है। यह स्थान पारिवारिक मनोरंजन का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां आप आइस स्केटिंग से लेकर स्काई डाइविंग, गोंडोला बोट राइड का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इन्हीं बातों के लिए यह जगह पूरी दुनिया में जानी जाती है।

Share this story

Tags