फेमस टूरिस्ट स्पॉट नहीं...पिछले साल कई लोगों ने इन 'ऑफ-बीट डेस्टिनेशन' को किया ज्यादा पसंद

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, भारत में वैसे भी घूमने के लिए बहुत कुछ है। चाहे वह पहाड़ हों, झीलें हों, घास के मैदान हों या बर्फबारी, ऐतिहासिक इमारतें हों या ऊंचाई वाले मंदिर, यात्रा के शौकीन लोगों के लिए भारत में बहुत कुछ है। ज्यादातर लोग वैसे भी लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर जाना पसंद करते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उन जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जो पर्यटन स्थल नहीं हैं, लेकिन वो जगहें घूमने के लिए बेहद खूबसूरत होती हैं। भारत में लोग हर त्योहारी सीजन में यात्रा करना पसंद करते हैं। Airbnb के आंकड़े बताते हैं कि भारत में लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के साथ-साथ लोगों की उन जगहों पर जाने की दिलचस्पी बढ़ी है जो आम जगह हैं या जो पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल नहीं हैं।
ऑनलाइन आवास कंपनी Airbnb (Airbnb) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल यानी 2022 में भारतीय राज्यों तमिलनाडु, रामेश्वरम और वेल्लोर, तेलंगाना का माधापुर, मेघालय का चेरापूंजी और महाराष्ट्र का पिंपरी-चिंचवाड़ पर्यटकों की पसंदीदा जगहों की सूची में सबसे ऊपर है। इन जगहों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। आंकड़ों के रुझान से पता चलता है कि साल 2022 में विदेश जाने वालों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है. उम्मीद है कि पिछले साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में पर्यटक विदेश घूमने जाएंगे।
ज्यादा लोगों ने सोलो ट्रिप को चुना
Airbnb के अनुसार, भारतीयों ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय शहरों की खोज की। कई लोगों ने ग्रुप ट्रैवलिंग के बजाय सोलो ट्रिप का विकल्प चुना। पिछले साल (2022) की जुलाई-सितंबर तिमाही में सोलो ट्रिप सबसे मशहूर ट्रैवलिंग ऑप्शन के तौर पर उभरा है। कम लोकप्रिय स्थलों में यात्रा करने से स्थानीय समुदाय को काफी लाभ मिला और पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिला। अपने देश में भारतीयों ने तमिलनाडु, मेघालय, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे राज्यों में जाने की योजना बनाई है।
इस साल भी उम्मीदें
साल 2022 की तीसरी तिमाही में जिन शहरों के लिए भारतीय पर्यटकों ने विदेश जाने की सबसे ज्यादा जानकारी जुटाई, उनमें दुबई, पेरिस, लंदन, टोरंटो और न्यूयॉर्क जैसे शहर शामिल हैं. आतिथ्य के लिए Airbnb पर दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, गोवा और हिमाचल प्रदेश शीर्ष रेटेड शहर हैं। पिछले साल, सबसे अधिक खोजे गए घरेलू स्थान दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता थे। Airbnb के महाप्रबंधक अमनप्रीत बजाज का कहना है कि उम्मीद है कि पिछले साल की तरह इस साल भी लोग विदेश यात्राओं पर जाएंगे. इसके अलावा वे भारत में ऐसी जगहों का भी दौरा करेंगे, जो लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल नहीं हैं। आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा बुकिंग मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, गोवा और हैदराबाद के लिए हुई थी।