Samachar Nama
×

भारत में लेना चाहते है मॉरीशस वाला फील, तो आप भी करें इन वाइट सैंड बीच की ट्रीप, जानिए !

भारत में लेना चाहते है मॉरीशस वाला फील, तो आप भी करें इन वाइट सैंड बीच की ट्रीप, जानिए !

समुद्र के उस पार एक अलग ही दुनिया होती है, लेकिन इसके किनारे के नज़ारे भी काफी शानदार होते हैं। भारत में कई ऐसे बीच हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए ही जाने जाते हैं। यहां हम आपको तस्वीरों में सफेद रेत के बीच दिखाने जा रहे हैं।

पालोलेम बीच: भारत के खूबसूरत समुद्र तटों में शामिल यह जगह दक्षिण गोवा के कानाकोना में स्थित है। अगर आपको बीच पर भीड़-भाड़ पसंद नहीं है और आप शांत वातावरण में क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है।

वर्कला बीच, केरल: यह समुद्र तट केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित है। सफेद रेत के लिए मशहूर इस बीच पर आयुर्वेदिक मसाज भी होती है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देती है।

गणपति पुले: यह समुद्र तट महाराष्ट्र में है, जिसे गणपति पुले शहर के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि यह समुद्र तट भगवान गणेश से जुड़ा हुआ है और हजारों भक्त यहां गणपति विसर्जन के लिए आते हैं। सफेद रेत से घिरा यह बीच प्राकृतिक सुंदरता से कम नहीं है।

मालपे: सफेद रेत का यह समुद्र तट कर्नाटक के उडुपी क्षेत्र में स्थित है। यह समुद्र तट मछली पकड़ने के बंदरगाह के रूप में जाना जाता है। यहां आप स्वादिष्ट समुद्री भोजन और समुद्री सैर का आनंद ले सकते हैं। यदि आप समुद्र तट की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको मालपे की यात्रा की योजना बनानी चाहिए।

Share this story