Samachar Nama
×

नेचर को करीब से करना है महसूस तो दमन-दीव का बनाएं प्लान, खूबसूरती देख निहाल हो जाएंगे आप

'

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, अगर आपका छुट्टी पर जाने का मन कर रहा है, आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं और ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता और सुकून मिल सके, तो दमन और दीव आपके लिए खुली बाहों के साथ खड़े हैं। दमन और दीव आने पर आपको बाकी बीच की जगहों से अलग अनुभव मिलेगा। इस मौसम में दमन-दीव द्वीप घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। यहां आप पुर्तगाली और गुजराती कल्चर की कई चीजें एक्सप्लोर कर सकते हैं।
 इस खूबसूरत आइलैंड पर सेंट फ्रांसिस चर्च, गंगेश्वर मंदिर, दीव म्यूजियम जैसी कई जगहें हैं जहां आप घूम सकते हैं। यहां ठहरने के लिए कई होटल हैं जो आपको बजट में मिल जाएंगे। आज हम आपको बता रहे हैं कि दमन और दीव में आप किन-किन जगहों की सैर कर सकते हैं।
 
देवका बीच
 दमन का देवका बीच बेहद खूबसूरत होने की वजह से काफी मशहूर है। पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक यह बीच शाम को घूमने और अकेले समय बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है, लेकिन यहां तैरना बेहद खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यहां की जमीन बहुत पथरीली है। इस समुद्र तट पर एक मनोरंजन पार्क भी है जिसमें कई झरने हैं जो बच्चों के लिए सबसे अच्छा है।
 
दीव में देखने के लिए भी बहुत कुछ है।
 
वहीं दीव की बात करें तो यहां एक बेहद ही मनमोहक बीच रिजॉर्ट टाउन है। घोड़े के पैर के आकार का नागोआ बीच यहां का सबसे मशहूर बीच है। दीव की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला यह बीच सैलानियों के बीच काफी मशहूर है। वहीं अगर आपको वॉटर एक्टिविटी करना पसंद है तो घोघला बीच बढ़िया है। यहां आप स्विमिंग, सर्फिंग और पैरासेलिंग कर सकते हैं। बीच का नीला और बेहद साफ पानी आपको एक अलग तरह का रोमांच और सुकून देता है।
 
चक्रतीर्थ
 
इस स्थान के बारे में मान्यता है कि श्री कृष्ण ने यहां जालंधर नामक राक्षस का वध किया था। साइड गार्डन और चर्च ऑफ बॉम जीसस और लाइटहाउस भी देखने लायक हैं।

Share this story

Tags