Samachar Nama
×

कम बजट में विदेश घूमने का है प्लान तो ट्राई करें ये डेस्टिनेशन, आएगा 35-50 हजार रुपये का खर्च

;

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, सिंगापुर: अगर आपको घूमने के साथ-साथ शॉपिंग, लजीज खाना खाने का शौक है तो सिंगापुर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यहां यूनिवर्सल स्टूडियो के अलावा खूबसूरत बीच भी आपको पसंद आएंगे। आप यहां 40 से 50 हजार रुपये खर्च कर घूम सकते हैं।

म्यांमार: अपनी खूबसूरती की वजह से म्यांमार की गिनती बेहतरीन पर्यटन स्थलों में की जाती है. यहां घूमने वालों में भारतीयों की भी अच्छी खासी संख्या है। अगर आप भी इस देश में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 35 से 45 हजार रुपए में यहां घूमने जा सकते हैं।

थाईलैंड: थाईलैंड न केवल भारतीयों के लिए बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां के आधुनिक शहर और सांस्कृतिक विरासत लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा खूबसूरत बीच और नाइटलाइफ भी इसकी शान हैं। आप यहां 45 से 50 हजार रुपए में घूम सकते हैं।

श्रीलंका: बेशक पिछले 2 साल से आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका काफी चुनौतियों से गुजरा है, लेकिन यह देश पर्यटकों पर टिका है. यहां की संस्कृति, खुशनुमा माहौल, खाना और खूबसूरत नजारे आपको पसंद आएंगे। इसके रेतीले समुद्र तट भी अच्छे हैं। यहां एक व्यक्ति का घूमने का खर्च 35 से 40 हजार तक आता है।

मिस्र: अगर आपको ऐतिहासिक जगहों पर घूमने का शौक है तो मिस्र से अच्छा विकल्प आपको नहीं मिलेगा. यह देश अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको नील नदी, शानदार पिरामिड और कई प्राचीन मंदिर और मस्जिद देखने को मिलेंगे। आप यहां करीब 50 हजार के बजट में घूम सकते हैं।

वियतनाम: वियतनाम में भी पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है. यहां की खूबसूरत नदियां, समुद्र तट और बौद्ध मंदिर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा इस देश में आपको खाने का भी अच्छा विकल्प मिल जाता है। 30 से 40 हजार रुपए में आप इस देश की यात्रा कर सकते हैं।

Share this story

Tags