क्या आप नए साल में यात्रा करने की बना रहे हैं योजना? कम बजट में उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों की करे सैर

लैंसडाउन नामक हिल स्टेशन उत्तराखंड की अद्भुत जगहों में से एक है। राजधानी दिल्ली से इसकी दूरी मात्र 280 किमी है। दिल्ली से यहां पहुंचने के लिए आपको सिर्फ 7 घंटे का सफर तय करना होगा। कम बजट में मौज-मस्ती करने के लिए लैंसडाउन एक बेहतरीन जगह है। यहां आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही आप लैंसडाउन में ट्रेकिंग और बोटिंग जैसी गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं।
अल्मोड़ा उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। यह कुमाऊं की पहाड़ियों पर स्थित है। अल्मोड़ा हिमालय के पहाड़ों से घिरा हुआ है और यहां कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं जहां आप जा सकते हैं। यहां का जीरो प्वाइंट डियर पार्क बहुत मशहूर है। यह दिल्ली से 305 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने में करीब 8 घंटे लग सकते हैं।
उत्तराखंड का हिल स्टेशन ऋषिकेश देश भर में बहुत प्रसिद्ध है। यहां साल भर लोगों का आना जाना लगा रहता है। यह हिल स्टेशन भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बहुत प्रसिद्ध है। अध्यात्म की नगरी होने के साथ-साथ इसे धर्म और योग का केंद्र भी माना जाता है। यहां कई आश्रम मुफ्त आवास प्रदान करते हैं। यह हिल स्टेशन दिल्ली से सिर्फ 263 किमी दूर है। यहां पहुंचने के लिए आपको सिर्फ 5 घंटे का सफर तय करना होगा।
भीमताल में आप नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाएंगे। यहां आप भीमेश्वर महादेव मंदिर, भीमताल झील और सैयद बाबा समाधि के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं जहां आपको खूब मजा आएगा। दिल्ली से दूरी की बात करें तो यह केवल 323 किमी है और यहां पहुंचने के लिए आपको केवल 7 घंटे चाहिए।
मसूरी का नाम तो आपने सुना ही होगा। उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन में खूबसूरत झरने, प्राचीन मंदिर, खूबसूरत पहाड़ियां, दलाई हिल्स और कई पर्यटन स्थल हैं जहां आपकी छुट्टियां सफल हो सकती हैं। यहां आप गोवा की तरह घूमने के लिए स्कूटी या बाइक किराए पर ले सकते हैं। यह दिल्ली से सिर्फ 313 किमी दूर है और आप यहां सिर्फ 7 घंटे में पहुंच सकते हैं।