Samachar Nama
×

World Athletics Day : आखिर क्यों और कब मनाया जाता है विश्व एथलेटिक्स दिवस जानें इतिहास एंव महत्व
 

विश्व एथलेटिक्स दिवस (अंग्रेज़ी: World Athletics Day) प्रत्येक वर्ष 7 मई को मनाया जाता है। इस दिन स्कूल और कॉलेजों में कई तरह की गतिविधियों का आयोजन होता है...
samacharnama.com

विश्व एथलेटिक्स दिवस (अंग्रेज़ी: World Athletics Day) प्रत्येक वर्ष 7 मई को मनाया जाता है। इस दिन स्कूल और कॉलेजों में कई तरह की गतिविधियों का आयोजन होता है। पहला विश्व एथलेटिक्स दिवस 1996 में मनाया गया था। इस दिवस का मूल उद्देश्य एथलेटिक्स में युवाओं को भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करना है। साल 1996 में अंतर्राष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक महासंघ ने इसकी शुरुआत की थी। इसी दिन इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन की स्थापना की गई थी।

क्या है उद्देश्य

  • विश्व एथलेटिक्स दिवस का उद्देश्य लोगों में खेलों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को खेलों के महत्व के बारे में शिक्षित करना है।
  • स्कूलों और संस्थानों में प्राथमिक खेल के रूप में एथलेटिक्स को बढ़ावा देना।
  • युवाओं के बीच खेल को लोकप्रिय बनाने और युवाओं, खेल और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक कड़ी स्थापित करना।
  • समूचे विश्व के स्कूलों में एथलेटिक्स को नंबर खेल के रूप में स्थापित करना।

आयोजन

  • विश्व एथलेटिक्स दिवस आईएएएफ़ (अंतर्राष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक महासंघ) द्वारा आयोजित किया जाता है। 1996 में पहली बार विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया गया।
  • वर्ष 2019 में विश्व एथलेटिक्स दिवस 7 मई को मनाया गया। किस दिन एथलेटिक्स डे मनाया जाएगा, यह IAAF द्वारा तय किया जाता है।
  • वर्ष 2006 में इस दिन के प्रतिभागी 7 से 15 वर्ष की आयु के बीच के थे लेकिन बाद में इस आयु के अंतर को 13 से 17 वर्ष कर दिया गया।
  • 2016 के IAAF विश्व एथलेटिक्स दिवस में दुनिया के 100 से अधिक खेल संघों ने हिस्सा लिया। इस दिन के दौरान हुई सभी घटनाओं और खर्चों को IAAF द्वारा प्रायोजित किया जाता है।

आईएएएफ़

इंटरनेशनल एमेच्योर एथलेटिक फेडरेशन की स्थापना 17 जुलाई, 1912 को स्टॉकहोम (स्वीडन) में हुई थी। IAAF फील्ड एथलेटिक्स और ट्रैक के खेल के लिए विश्व शासी निकाय है। प्रत्येक घटना का एक विशिष्ट उद्देश्य होता है इसलिए विश्व एथलेटिक्स दिवस के मामले में ऐसा ही है।

महत्व

विश्व एथलेटिक्स दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न अन्य संस्थानों में दौड़, शॉट पुट जैसे कई एथलेटिक खेल आयोजित किए जाते हैं, जिसमें ताकत और सहनशक्ति की आवश्यकता होती है। ये सारे आयोजन इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन की तरफ से कराए जाते हैं। इस महासंघ का मानना है कि शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए स्कूल सबसे अच्छी जगह है। कोई भी दूसरी जगह बच्चों के पोषण और प्रशिक्षण की क्षमता के मामले में स्कूलों की बराबरी नहीं कर सकता। महासंघ के अनुसार एथलेटिक्स एक मुख्य खेल है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान देता है और उन्हें अन्य शारीरिक गतिविधियों में सक्षम बनाता है। स्कूलों के खेल कार्यक्रमों में एथलेटिक्स को सबसे अहम स्थान दिया जाना चाहिए।[1]

भारत में एथलेटिक्स

'एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' भारत में एथलेटिक्स चलाने और प्रबंधन करने के लिए शीर्ष निकाय है और IAAF और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध है। एएफ़आई में 32 संबद्ध राज्य इकाइयाँ और संस्थागत इकाइयाँ हैं। एएफआई का गठन 1946 में किया गया था और महासंघ ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया और भारतीय एथलेटिक्स के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की। इसलिए विश्व एथलेटिक्स दिवस का मूल उद्देश्य बचपन से ही छात्रों के बीच खेल की संस्कृति को बढ़ावा देना है ताकि वे ओलंपिक खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों आदि जैसी बड़ी घटनाओं में अच्छे परिणाम दे सकें।

Share this story