Prem Singh Tamang Birthday सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय
प्रेम सिंह तमांग (अंग्रेज़ी: Prem Singh Tamang, जन्म- 5 फ़रवरी, 1968) भारत के राजनीतिज्ञ तथा सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं। वे "सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा" (एस.के.एम.) के राजनेता हैं। प्रेम सिंह तमांग को 'पी.एस. गोले' के नाम...

सिक्किम न्यूज डेस्क !! प्रेम सिंह तमांग (अंग्रेज़ी: Prem Singh Tamang, जन्म- 5 फ़रवरी, 1968) भारत के राजनीतिज्ञ तथा सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं। वे "सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा" (एस.के.एम.) के राजनेता हैं। प्रेम सिंह तमांग को 'पी.एस. गोले' के नाम से भी जाना जाता है। 1990 में प्रेम सिंह तमांग को सिक्किम सरकार में शिक्षा विभाग के तहत एक स्नातक शिक्षक नियुक्त किया गया था और 1993 तक उन्होंने वहां काम किया।
- प्रेम सिंह तमांग का जन्म 5 फ़रवरी, 1968 को एक नेपाली परिवार में कालू सिंह तमांग तथा धन माया तमांग के यहाँ हुआ था। उन्होंने 1988 में कला विषय के साथ स्नातक की डिग्री गवर्नमेन्ट स्कूल दार्जिलिंग से प्राप्त की थी।
- सामाजिक कार्यों और राजनीति में सक्रिय रुचि के कारण प्रेम सिंह तमांग ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था और एसडीएफ की राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया।
- उन्होंने 'सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा' पार्टी के गठन का फैसला किया, जिसने 2014 में पश्चिम सिक्किम के सोरेंग में एसडीएफ पार्टी का विरोध किया।
- 6 सितंबर 2014 को उन्होंने आधिकारिक तौर पर एसडीएफ पार्टी के सभी कार्यभार से इस्तीफा दे दिया और एसकेएम पार्टी के अध्यक्ष बन गए।
- 2014 के चुनाव के दौरान पार्टी ने प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम राज्य विधानसभा में 32 में से 10 सीटें हासिल कीं। कुल मिलाकर 2014 के चुनाव में उनकी पार्टी ने सिक्किम में कुल मतों का 42 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया।