Samachar Nama
×

Romesh Bhandari Birthday भारतीय राजनीतिज्ञ रोमेश भंडारी के जन्मदिन पर जानें इनके संघर्ष की कहानी

रोमेश भंडारी (अंग्रेज़ी: Romesh Bhandari जन्म- 29 मार्च, 1928 लाहौर; मृत्यु- 7 सितंबर, 2013 नई दिल्ली) दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे। ये 1974-1976 तक इराक में भारत...
samacharnama.com

राजनीति न्यूज डेस्क !!! रोमेश भंडारी (अंग्रेज़ी: Romesh Bhandari जन्म- 29 मार्च, 1928 लाहौर; मृत्यु- 7 सितंबर, 2013 नई दिल्ली) दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे। ये 1974-1976 तक इराक में भारत के राजदूत रहे।[1]

  • रोमेश भंडारी का जन्म 29 मार्च 1928 में लाहौर में हुआ।
  • इन्होंने अपनी शिक्षा लाहौर, पंजाब विश्वविद्यालय, ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज में ग्रहण की।
  • 1950 में इन्होंने भारतीय विदेश सेवा में प्रवेश किया और न्यूयॉर्क में भारतीय कान्स्यूलेट में भारत के उपकौन्सिल नियुक्त हुए।
  • वे भारत के रक्षामंत्री श्रीकृष्णा मेनन के निजी सचिव रहे।
  • भारतीय विदेश सेवा में अपने कार्यकाल के दौरान भण्डारी कई वर्षो तक दिल्ली में तैनात रहे।
  • सन 1970-1971 में वे मॉस्को में स्थित भारतीय दूतावास में मंत्री रहे।
  • 1971-1974 तक वे थाईलेैण्ड में भारत के राजदूत रहे तथा तत्कालीन ‘‘ईकेस’’ एवं ‘‘इस्कैप’’ संगठनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • 1974-1976 तक वे इराक में भारत के राजदूत रहे।
  • तत्पश्चात् फ़रवरी 1977-जुलाई 1979 तक भारतीय विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर रहे।
  • 1 फ़रवरी, 1985 को उन्हें भारत का विदेश सचिव नियुक्त किया गया और इसी पद से वे 31 मार्च, 1986 को सेवानिवृत्त हो गये।
  • सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (आई) के विदेश विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • वे 4 अगस्त, 1988 को दिल्ली के उपराज्यपाल बने और उन्होंने 13 दिसम्बर, 1990 को इस पद से त्यागपत्र दे दिया।
  • 15 अगस्त, 1993 को उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया और वे इस पद पर 16 जून, 1995 तक रहे।
  • 16 जून, 1995 से 19 जुलाई, 1996 तक वे गोवा के राज्यपाल रहे।
  • 19 जुलाई, 1996 को उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। और वे इस पद पर 17 मार्च, 1998 तक कार्यरत रहे।
  • रोमेश भंडारी का निधन 7 सितंबर, 2013 को नई दिल्ली में हुआ था।

Share this story

Tags