Samachar Nama
×

भारतीय राजनीतिज्ञ राबड़ी देवी के जन्मदिन पर जानिए इनका जीवन परिचय

राबड़ी देवी यादव (अंग्रेज़ी: Rabri Devi Yadav, जन्म- 1 जनवरी, 1959, गोपालगंज, बिहार) भारतीय महिला राजनेता हैं। वह जाने माने राजनीतिज्ञ लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं। राबड़ी देवी ने राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री का पद तीन बार संभाला....
dfasd

राबड़ी देवी यादव (अंग्रेज़ी: Rabri Devi Yadav, जन्म- 1 जनवरी, 1959, गोपालगंज, बिहार) भारतीय महिला राजनेता हैं। वह जाने माने राजनीतिज्ञ लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं। राबड़ी देवी ने राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री का पद तीन बार संभाला है। वह एक पारंपरिक गृहिणी हैं। शुरुआत में उन्हें राजनीति में कोई रूचि नहीं थी, लेकिन जब वह मुख्यमंत्री के रूप में चुनी गईं तो भारतीय राजनीतिक इतिहास में कईयों को बड़ा झटका लगा। इसके साथ ही राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।

  • राबड़ी देवी का जन्म 1956 में बिहार के गोपालगंज में हुआ था। उन्होंने 8 वीं कक्षा तक स्कूली शिक्षा प्राप्त की है।
  • सन 1973 में राबड़ी देवी का लालू प्रसाद यादव से विवाह हुआ। उनके सात बेटियाँ और दो बेटे (तेज प्रताप यादव तथा तेजस्वी यादव) हैं।
  • जब उनके पति लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में दोषी पाए गए तो उन्होंने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद एक अभूतपूर्व घटना हुई। 25 जुलाई 1997 को राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री बनीं।
  • वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर आसीन रह चुकी हैं-
  • 25 जुलाई 1997 से 11 फ़रवरी 1999 तक
  • 9 मार्च 1999 से 2 मार्च 2000 तक
  • 11 मार्च 2000 से 6 मार्च 2005 तक

Share this story

Tags