Samachar Nama
×

 Pawan Kumar Chamling Birthday पवन कुमार चामलिंग के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय

पवन कुमार चामलिंग (अंग्रेज़ी: Pawan Kumar Chamling, जन्म: 22 सितम्बर, 1950) भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्.....
''''''''''''''''''''

पवन कुमार चामलिंग (अंग्रेज़ी: Pawan Kumar Chamling, जन्म: 22 सितम्बर, 1950) भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे राजनीतिक दल 'सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट' के संस्थापक अध्यक्ष हैं, जो 1994 से लगातार सिक्किम की राजनीति में सक्रिय है। पवन चामलिंग ने जब 21 मई, 2014 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय उन्होंने एक नया रिकॉर्ड रच दिया था। वे भारत के पहले ऐसे राजनीतिज्ञ रहे हैं, जो किसी राज्य में लगातार पांच बार मुख्यमंत्री चुने गए।

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट जैसी क्षेत्रीय राजनैतिक पार्टी के संस्थापक और सिक्किम के पांचवें मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का जन्म 22 सितंबर, 1950 को सिक्किम के एक छोटे और बेहद पिछ्ड़े गांव यंगयंग में हुआ था। पवन कुमार चामलिंग ने केवल मैट्रिक तक ही पढ़ाई की है। वर्ष 1972 में राजनीति में आने से पहले वह किसान और प्रथम श्रेणी के ठेकेदार रह चुके हैं। पवन कुमार चामलिंग नेपाली भाषा के एक सम्माननीय लेखक हैं। इनका साहित्यिक नाम पवन कुमार चामलिंग ‘किरण’ है। टिका माया चामलिंग इनकी दूसरी पत्नी हैं। पवन कुमार चामलिंग राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे लेखक भी हैं। लंबे अरसे से राजनीति से जुड़े होने के कारण पवन कुमार चामलिंग को राजनीति की अच्छी समझ है।[1]

पवन कुमार चामलिंग वर्ष 1973 में सक्रिय राजनीति से जुड़ गए थे। अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत में वह सिक्किम प्रजातंत्र पार्टी के सदस्य बने। वर्ष 1982 में वह यंगयंग ग्राम पंचायत के अध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 1985 में पवन कुमार चामलिंग ने पहली बार सिक्किम विधान सभा चुनावों में जीत दर्ज की। वर्ष 1989 में दमथांग निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के बाद वह दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी की कैबिनेट में उद्योग मंत्रालय और सूचना एवं जन-संपर्क मंत्रालय प्रदान किया गया। सिक्किम की राजनीति में कई अच्छे-बुरे दौर से गुजरने के बाद पवन कुमार चामलिंग ने वर्ष 1993 में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना की। 1994 के चुनावों में जीतने के बाद सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पहली बार सत्ता में आया था। वर्ष 1994 के चुनावों से लेकर 2014 के चुनावों तक पवन कुमार चामलिंग लगातार पाँच विधानसभा चुनावों में विजयी होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।[1]

पवन कुमार चामलिंग ने 21 मई, 2014 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही एक नया रिकॉर्ड बनाया। ये देश के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी राज्य में लगातार पांच बार मुख्यमंत्री चुने गए हैं। सिक्किम के राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पवन चामलिंग व अन्य 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई। गौरतलब हो कि वर्ष 2014 में सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव में चामलिंग की अगुवाई वाली सिक्किम डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीएफ) को 32 सदस्यीय विधानसभा में 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है और पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला है। वह लगभग पिछले 20 सालों से सिक्किम का शासन संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब वह चामलिंग कम्युनिस्ट नेता दिवंगत ज्योति बसु का रिकार्ड तोड़ने जा रहे हैं जो इससे पहले तक देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता थे। ज्योति बसु 1977 से लेकर 2000 तक लगातार 23 सालों तक पश्चिम बंगाल के पद पर आसीन रहे।[2]

Share this story

Tags