Samachar Nama
×

Mouma Das Birthday भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मौउमा दास के जन्मदिन पर जानें इनके संघर्ष की कहानी

मौउमा दास (अंग्रेज़ी: Mouma Das, जन्म- 24 फ़रवरी, 1984, केरल) भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। इन्होंने वर्ष 2004 के ओलम्पिक खेलों में भाग लिया था। बाद में साल 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भी दूसरी बार प्रतिभाग किया। मौउमा दास को 2013 में अर्जुन पुरस्कार और फिर 2021 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था....
samacharnama.com

स्पोर्टस न्यूज डेस्क !!! मौउमा दास (अंग्रेज़ी: Mouma Das, जन्म- 24 फ़रवरी, 1984, केरल) भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। इन्होंने वर्ष 2004 के ओलम्पिक खेलों में भाग लिया था। बाद में साल 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भी दूसरी बार प्रतिभाग किया। मौउमा दास को 2013 में अर्जुन पुरस्कार और फिर 2021 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

परिचय

मौउमा दास पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। खेल में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार 'अर्जुन अवार्ड' से इन्हें नवाजा गया है। मौउमा दास ने याकुट्स्क में दूसरे एशिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स गेम्स 2000 में पहला अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता था। 2015 के राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में उन्होंने एकल, टीम इवेंट और मिश्रित युगल में रजत पदक पर कब्जा जमाया था। 

कॅरियर

साल 2017 में आईटीटीएफ़ की रैंकिंग में मौउमा दास और मनिका बत्रा ने दुनिया में 12वां स्थान हासिल किया था, जो 28 राष्ट्रमंडल देशों में सर्वश्रेष्ठ है। आईटीटीएफ़ चैलेंज स्पैनिश ओपन में मानिका बत्रा के साथ मौउमा दास ने फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी जेहि जियोन और हियून यांग से मात खाने के बाद आईटीटीएफ़ चैलेंज श्रृंखला में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जोड़ी बनी। मौउमा दास 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में सिंगापुर को 3-1 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने वाली टीम का भी हिस्सा थीं। उन्होंने टेबल टेनिस खिलाड़ी के रूप में दक्षिण एशियाई खेलों में आठ स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही उन्होंने एक भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा कॉमनवेल्थ प्रतियोगिताओं (गेम्स और चैम्पियनशिप) में 19 पदक जीते हैं।

Share this story

Tags