Samachar Nama
×

Kishore Nandlaskar Death Anniversary बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के अभिनेता किशोर नंदलास्कर की पुण्यतिथि पर जानें इनके अनुसने किस्से

किशोर नंदलास्कर (अंग्रेज़ी: Kishore Nandlaskar, जन्म- ?; मृत्यु- 20 अप्रॅल, 2021) बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के अभिनेता थे। उन्होंने वैसे तो कई सारी फिल्मों में काम किया, लेकिन वह अभिनेता गोविन्दा की फ‍िल्‍म ‘जिस..
same

मनोरंजन न्यूज डेस्क !!! किशोर नंदलास्कर (अंग्रेज़ी: Kishore Nandlaskar, जन्म- ?; मृत्यु- 20 अप्रॅल, 2021) बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के अभिनेता थे। उन्होंने वैसे तो कई सारी फिल्मों में काम किया, लेकिन वह अभिनेता गोविन्दा की फ‍िल्‍म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ में 'सन्‍नाटा' का किरदार निभाकर मशहूर हुए। इस फिल्म में वह गूंगे और बहरे का किरदार निभाकर प्रसिद्ध हुए थे जो बेहद कमाल का था।

परिचय

किशोर नंदलास्कर ने 'पूर्ण सत्य' और 'जिस देश में गंगा रहता है' जैसी अनेक मराठी और हिंदी फिल्मों में अभियन किया। वह मराठी मनोरंजन इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर स्टार में से थे। किशोर नंदलास्कर ने पूरे फिल्मी कॅरियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया। इनमें हिंदी और मराठी की फिल्में शामिल हैं।

मुख्य फ़िल्में

जिन पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों में उन्हें देखा गया, उनमें शामिल हैं-

  • वास्तव : द रियलिटी
  • जिस देश में गंगा रहता है
  • प्राण जाए पर शान न जाए
  • खाकी
  • सिंघम
  • सिम्बा

जीवन शैली

किशोर नंदलास्कर लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते थे। बताया जाता है कि मुंबई में उनके तीन बंगले हैं। इनमें से एक में उनका परिवार रहता है और बाकी दो किराए पर हैं। उनकी लग्जरी कारों के कलेक्शन में फार्च्यूनर और इनोवा कारें शामिल हैं।

मृत्यु

अभिनेता किशोर नंदलास्कर का निधन 20 अप्रॅल, 2021 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ। उनका कोविड-19 संबंधी समस्याओं के चलते निधन हुआ। किशोर नंदलास्कर को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद पिछले सप्ताह ठाणे में वैश्विक कोविड केन्द्र में भर्ती कराया गया था।

Share this story

Tags