Samachar Nama
×

Kamala Das Death Anniversary अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास के पुण्यतिथि पर जानें इनका जीवन परिचय
 

कमला दास (अंग्रेज़ी: Kamala Das; जन्म- 31 मार्च, 1934, केरल; मृत्यु- 31 मई, 2009, पुणे, महाराष्ट्र) अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका थी...
fdf

कमला दास (अंग्रेज़ी: Kamala Das; जन्म- 31 मार्च, 1934, केरल; मृत्यु- 31 मई, 2009, पुणे, महाराष्ट्र) अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका थी। इन्हें साहित्य अकादमी, एशियन पोएट्री अवार्ड तथा कई अन्य पुरस्कारों से नवाज़ा गया है। कमला दास ने वर्ष 1984 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार के दावेदारों की सूची में भी जगह बनाई। ये कमला सुरैया के नाम से भी जानी जाती हैं।

जीवन परिचय

मुख्य लेख : कमला दास का जीवन परिचय
कमला दास का जन्म 31 मार्च, 1934 को केरल के त्रिचूर ज़िले में हुआ था। यह उच्च ब्राह्मण नायर परिवार से थी। मात्र पन्द्रह वर्ष की आयु में ही इनका विवाह कलकत्ता के माधव दास से हो गया। वे बचपन से ही कवितायें लिखती थीं लेकिन विवाह के बाद उन्हें तब तक जागना पड़ता था जब तक पूरा परिवार न सो जाए। उनकी विवादास्पद आत्मकथा ‘मेरी कहानी’ इतनी पढ़ी गई कि भारत की हर भाषा सहित इस पुस्तक का पंद्रह विदेशी भाषाओं में अनुवाद हुआ था। इस्लाम धर्म क़बूल करने के बाद इन्हें कमला सुरैया के नाम से जाना गया।

साहित्यिक जीवन

मुख्य लेख : कमला दास का साहित्यिक जीवन
माधवी कुट्टी नाम से मशहूर कमला दास ने रचनाएँ की। उनकी सबसे चर्चित और विवादास्पद रचना उनकी आत्मकथा है जिसका नाम है माई स्टोरी। कमला दास का लेखन अंतरराष्ट्रीय साहित्य जगत् में भी ध्यान खींचता रहा। नोबेल की दावेदारी के लिए भी 1984 में नामांकित किया गया था। उन्हें कुछ जानकार सिमोन द बोउवार जैसी लेखिका के समकक्ष मानते हैं। उत्तर औपनिवेशिक काल में कमला दास ने नारीवादी लेखकों में अपना अलग मुकाम हासिल किया। उनकी कई पुस्तकें ऐसी हैं जिसमें उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को केंद्र में रख कर नारीवादी विषय उठाए। नतीजतन घरेलू और सेक्सुअल हिंसा से परेशान महिलाओं ने कमला दास को अपना आदर्श माना। कविता की दुनिया में दास के योगदान को देखते हुए देश ने उन्हें 'मदर ऑफ मॉडर्न इंडियन इंग्लिश पोएट्री' से नवाजा।

पुरस्कार

  • वर्ष 1984 में नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।
  • अवार्ड ऑफ एशियन पेन एंथोलोजी (1964)
  • केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार 1969 ('कोल्ड' के लिए)
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार (1985)
  • एशियन पोएट्री पुरस्कार(1998)
  • केन्ट पुरस्कार (1999)
  • एशियन वर्ल्डस पुरस्कार (2000)
  • वयलॉर पुरस्कार (2001)
  • डी. लिट' की मानद उपाधि कालीकट विश्वविद्यालय द्वारा (2006)
  • मुट्टाथु वरक़े अवार्ड (2006)
  • एज्हुथाचन पुरस्कार (2009)

निधन

कमला दास का निधन 31 मई, 2009 को पुणे, महाराष्ट्र मे हुआ था।

Share this story