Samachar Nama
×

Devendra Fadnavis Birthday भारतीय राजनीतिज्ञ देवेन्द्र फडणवीस के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय

देवेन्द्र फडणवीस (अंग्रेज़ी: Devendra Fadnavis, जन्म: 22 जुलाई, 1970) भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक हैं। पूर्व में वह नागपुर नगर निगम के मेयर भी रहे। देवेन्द्र फडणवीस.....
samacharnama

महाराष्ट्र न्यूज डेस्क !!! देवेन्द्र फडणवीस (अंग्रेज़ी: Devendra Fadnavis, जन्म: 22 जुलाई, 1970) भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक हैं। पूर्व में वह नागपुर नगर निगम के मेयर भी रहे। देवेन्द्र फडणवीस ने 31 अक्टूबर, 2014 को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब वह 8 नवंबर, 2019 तक इस पद पर रहे। इसके बाद वह 23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर, 2019 तक मुख्यमंत्री रहे।

जीवन परिचय

देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई, 1970 को नागपुर में हुआ। उनकी छवि जमीन से जुड़े तेज तर्रार नेता की है। देवेंद्र फडणवीस को राजनीति विरासत में मिली। इनके पिता गंगाधर राव फडणवीस नागपुर से एमएलसी थे। फडणवीस ने वार्ड स्तर से अपनी राजनीति शुरू की। फडणवीस ने बीजेपी में वार्ड संयोजक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बनने का सफर तय किया है। फडणवीस जब महज 27 साल के थे, तभी वे नागपुर के मेयर बन चुके थे। फडणवीस अब तक विधानसभा के लिए चार बार चुने जा चुके हैं। उनकी पहचान एक पढ़े लिखे नेता की है। उन्होंने क़ानून और बिजनेस मैनेजमैंट की पढ़ाई की है। फडणवीस बजट पर एक किताब भी लिख चुके हैं।

नरेंद्र के देवेंद्र

देवेंद्र फडणवीस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क़रीबी माना जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान नागपुर की सभा में मोदी ने फडणवीस की खुल कर तारीफ़ की थी। चुनावों से पहले ही 'दिल्ली में नरेंद्र और महाराष्ट्र में देवेंद्र' के नारे लगने शुरू हो चुके थे। लोकसभा चुनावों से पहले देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में बीजेपी और ख़ासकर मोदी को आगे बढ़ाने में पूरा जोर लगा दिया था। नरेंद्र मोदी ने फडणवीस को सक्रिय जनसेवक बताया था। फडणवीस की तारीफ उनके विरोधी भी करते हैं। चुनाव से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्मयंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का सबसे योग्य चेहरा बताया था।

देवेंद्र फडणवीस को सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन भी मिला है। फडणवीस उसी नागपुर से आते हैं जहां आर.एस.एस. का मुख्यालय है। पिता गंगाधरराव जनसंघ में थे तो बचपन से ही देवेंद्र आर.एस.एस. से जुड़ गए थे। आर.एस.एस. के कार्यक्रमों में मंच पर मौजूदगी बताती है कि आर.एस.एस. से उनका नाता कितना गहरा है। महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष बनने से लेकर मुख्यमंत्री बनने में भी आरएसएस का आशीर्वाद हमेशा रहा है।

Share this story

Tags