Samachar Nama
×

Sitaram Kesri Death Anniversary सीताराम केसरी की पुण्यतिथि पर जानें इनके अनसुने किस्से

सीताराम केसरी (अंग्रेज़ी: Sitaram Kesri, जन्म- 1916; मृत्यु- 24 अक्टूबर, 2000, नई दिल्ली) भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक थे। ..............
;;;;;;;;;;

सीताराम केसरी (अंग्रेज़ी: Sitaram Kesri, जन्म- 1916; मृत्यु- 24 अक्टूबर, 2000, नई दिल्ली) भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक थे। वह केंद्रीय मंत्री थे और 1996 से 1998 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे।

सीताराम केसरी का जन्म सन 1916 में एक ग़रीब परिवार में हुआ था।
वे जब मुश्किल से 13 वर्ष के थे, तभी बिहार में राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े।
एक ग़रीब परिवार में जन्म लेकर केसरी जी ने प्रखण्ड स्तर से अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू की।
युवा नेता के रूप में वह अपने गृह राज्य बिहार में असहयोग आन्दोलन और सत्याग्रह के बड़े आयोजक थे।
सन 1930, 1932 तथा 1933 के दौरान सीताराम केसरी कई बार अंग्रेज़ों द्वारा गिरफ्तार किये गये।
सीताराम केसरी, जो छह दशक से अधिक समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे, कई सालों तक इसके कोषाध्यक्ष रहे।
यूनियन कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने बहुत से विभागों में काम किया।
1997 में कलकत्ता में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा, राजनैतिक जीवन में ईमानदारी एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति पूरी निष्ठा के चलते केसरी जी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री एवं अंततः कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को भी सुशोभित किया था।
सीताराम केसरी का निधन 24 अक्टूबर, 2000 को 81 वर्ष की उम्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में हुआ।
 

Share this story

Tags