Samachar Nama
×

''खेतों में खिचा ठेला-सड़क पर बिताई रात'' वीडियो में जानें रामेश्वर तेली के अर्श से फर्श तक पहुचंने की सच्ची कहानी

रामेश्वर तेली (अंग्रेज़ी: Rameswar Teli, जन्म- 14 अगस्त, 1970, डिब्रूगढ़, असम) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और असम.....
g

रामेश्वर तेली (अंग्रेज़ी: Rameswar Teli, जन्म- 14 अगस्त, 1970, डिब्रूगढ़, असम) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और असम के सक्रिय भारतीय राजनेता हैं। वह 2014 के आम चुनावों में डिब्रूगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए। रामेश्वर तेली संसद में सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले सांसदों में से एक हैं। वह 30 मई, 2019 को 'खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री' नियुक्त किये गये थे,

किंतु 7 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद उन्हें 'पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री' तथा 'श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री' बनाया गया है।

जून 2013 से अगस्त 2018 के बीच रामेश्‍वर तेली ने लोकसभा में 93 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की है।
2016 में वह सार्वजनिक उपक्रमों पर समिति के सदस्य बने।
2014 में रामेश्वर तेली भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में डिब्रूगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।
2014 में ही उद्योग पर स्थायी समिति के सदस्य थे।
रामेश्वर तेली 2014 में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य थे।
वह 2011 में अमीया गोगोई से लगभग 3000 वोटों से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

Share this story

Tags