Samachar Nama
×

गुजराती भाषा के प्रसिद्ध उपन्यासकार रघुवीर चौधरी के जन्मदिन पर जानिए इनका जीवन परिचय

रघुवीर चौधरी (अंग्रेज़ी:Raghuveer Chaudhari, जन्म: 5 दिसम्बर, 1938) गुजराती भाषा के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कवि एवं आलोचक हैं। वे अनेक स..........
;;;;;;;;;;;

रघुवीर चौधरी (अंग्रेज़ी:Raghuveer Chaudhari, जन्म: 5 दिसम्बर, 1938) गुजराती भाषा के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कवि एवं आलोचक हैं। वे अनेक समाचारपत्रों में स्तम्भलेखक भी रहे हैं। रघुवीर चौधरी ने गुजरात विश्वविद्यालय में अध्यापन किया और वर्ष 1998 में सेवानिवृत्त हुए। गुजराती के अलावा इन्होंने हिन्दी में भी लेखन कार्य किया है। सन् 1977 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था। रघुवीर चौधरी को वर्ष 2015 के लिये 51वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा हुई है।

रघुवीर चौधरी की रचना 'रुद्र महालय' को गुजराती साहित्य की अमूल्य धरोहर माना जाता है। उन्होंने अब तक 80 से अधिक किताबें लिखी हैं। इनमें अमृता, सहवास, अंतर्वास, पूर्वरंग, वेणु वात्सल, तमाशा, त्रिलोगी उपर्वास, सोमतीर्थ और वृक्ष पतनमा प्रमुख हैं। रघुवीर चौधरी ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले चौथे गुजराती साहित्यकार हैं। उनसे पहले उमाशंकर जोशी, पन्नालाल पटेल और राजेंद्र शाह को यह सम्मान मिल चुका है।

 

Share this story

Tags