Vinod Kumar Duggal Birthday वीडियो में देखिए भारतीय राजनीतिक विनोद कुमार दुग्गल का जीवन परिचय
विनोद कुमार दुग्गल (अंग्रेज़ी: Vinod Kumar Duggal, जन्म- 26 नवम्बर, 1944, सियालकोट, पंजाब) भारतीय राज्य मणिपुर तथा मिज़ोरम के राज्यपाल रहे हैं। आ...........
विनोद कुमार दुग्गल (अंग्रेज़ी: Vinod Kumar Duggal, जन्म- 26 नवम्बर, 1944, सियालकोट, पंजाब) भारतीय राज्य मणिपुर तथा मिज़ोरम के राज्यपाल रहे हैं। आप भारतीय सिविल सेवक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उन्होंने गृह सचिव के रूप में भी कार्य किया।
- विनोद कुमार दुग्गल 1968 बैच के आईएएस हैं।
- 23 दिसंबर 2013 को उन्हें तत्कालीन भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा मणिपुर के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।
- उन्हें मिज़ोरम के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई, क्योंकि राज्यपाल कमला बेनीवाल को 8 अगस्त 2014 को बर्खास्त कर दिया गया था।
- साल 2005 में विनोद दुग्गल ने जल संसाधन सचिव के रूप में भी काम किया।
- 2009 में उन्हें तेलंगाना में श्रीकृष्ण समिति के सदस्य-सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
- उन्होंने दिल्ली नगर निगम में 1996-2000 के बीच आयुक्त के रूप में कार्य किया।

