Samachar Nama
×

Anil Kumar Shastri Birthday भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार शास्त्री के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय
 

अनिल कुमार शास्त्री (अंग्रेज़ी: Anil Kumar Shastri, जन्म- 4 जून, 1948, लखनऊ, उत्तर प्रदेश) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी में इन्हें इनकी स्पष्टवादिता के लिए जाना जाता है....
fgfg

अनिल कुमार शास्त्री (अंग्रेज़ी: Anil Kumar Shastri, जन्म- 4 जून, 1948, लखनऊ, उत्तर प्रदेश) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी में इन्हें इनकी स्पष्टवादिता के लिए जाना जाता है। वर्तमान में, अनिल जी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस कार्य समिति और हिंदी विभाग के अध्यक्ष हेतु विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। ये 1989 में वाराणसी से नौवीं लोकसभा के लिए चुने गए और वित्त मंत्रालय, भारत सरकार में मंत्री रहे।

परिचय

अनिल शास्त्री का जन्म 4 जून, 1948, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और माता ललिता शास्त्री थीं। इन्होंने दिल्ली के सेण्ट कोलम्बिया स्कूल और सेण्ट स्टीफन कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। बाद में उन्होंने ऐस्ट्रिज बिजिनेस स्कूल यू. के. से ऐडवांस मैनेजमेण्ट प्रोग्राम का अध्ययन भी किया।

विवाह

अनिल जी का विवाह 24 फ़रवरी 1973 को मंजू श्रीवास्तव के साथ हुआ था। इनके तीन बेटे हैं- आदर्श, लगन और मुदित।

राजनीतिक कॅरियर

अनिल शास्त्री राजनीति में आने से पहले एक कॉरपोरेट ऑफिस में काम करते थे, वहाँ इन्होंने 17 वर्षों तक वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। वहाँ से त्यागपत्र देकर ये राजनीति में आ गये। ये काँग्रेस पार्टी में अपनी स्पष्टवादिता के लिये विशेषरूप से जाने जाते हैं। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। अनिल जी 1989 में वाराणसी से नौवीं लोकसभा के लिए चुने गए और वित्त मंत्रालय, भारत सरकार में मंत्री रहे। वर्तमान समय में ये अपने परिवार सहित नोएडा में स्थायी रूप से रह रहे हैं।

पद

संसद सदस्य, नौवीं लोक सभा, वाराणसी, 1989
मंत्री, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

शिक्षण प्रबंधन क्षेत्र

  • अनिल शास्त्री की प्रबन्धन के क्षेत्र में उच्चतर शिक्षा प्रदान करने हेतु अहम भूमिका रही है।
  • अनिल शास्त्री अपने पिता के नाम पर सीमित साधनों से शुरू किये गये लालबहादुर शास्त्री इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, दिल्ली के चेयरमैन तथा लालबहादुर शास्त्री इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, बरेली के अध्यक्ष हैं।
  • अनिल शास्त्री का नाम लालबहादुर शास्त्री नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टियों में भी शामिल हैं। यह ट्रस्ट कई सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित करता है।

Share this story